इज्जत ना मिलने के कारण आईफा नहीं जायेगें अभिषेक-ऐश्वर्या

गौरतलब है कि पिछले साल से ही आईफा समारोह के आयोजकों और अमिताभ बच्चन के बीच में पंगा चल रहा है। जब से आईफा समारोह की शुरूआत हुई है यानी की 2000 से ही महानायक अमिताभ बच्चन इस समारोह के ब्रांड एम्बेस्डर रहे हैं। लेकिन पिछले साल श्रीलंकाई उत्पाद के कारण अमिताभ बच्चन आईफा में नहीं पहुंचे थे। जिसके बाद से ही उनके और समारोह के आयोजकों के बीच में मनमुटाव हो गया था।
अमिताभ ने टि्वटर पर लिखा था कि उन्हें यानी की आयोजकों को अब उनकी जरूरत नहीं है इसलिए वो वहां नहीं जायेगे। इसलिए अभिषेक बच्चन ने भी कहा है कि इंसान को वहां नहीं जाना चाहिए जहां उसे इज्जत ना मिलें। जिसके चलते जूनियर बच्चने ये फैसला ले लिया है कि वो और उनकी बीवी आईफा में शिरकत नहीं करेगें।
abhishek bachchan aishwarya rai amitabh bachchan अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन आईफा ऐश्वर्या राय टि्वटर iifa twitter


Click it and Unblock the Notifications