सलमान, शाहरूख ही नहीं.. ये थे 'ट्यूबलाइट' के रियल हीरो.. शुरु से अंत तक!
ट्यूबलाइट की कहानी पूरे तौर पर गांधीजी के आदर्शों पर चलती है। जिसकी शुरुआत होती है.. जब महात्मा गांधी लक्ष्मण (सलमान खान) के स्कूल आते हैं और एक सीख दे जाते हैं- यदि मन में यकीन हो.. तो इंसान एक चट्टान भी हिला सकता है।
3 मिनट शाहरूख.. सलमान खान के 'ट्यूबलाइट' की जान हैं.. शानदार!
यहीं से फिल्म की कहानी नया मोड़ लेती है। यूं तो फिल्म के मुख्य किरदार सलमान खान ही हैं.. लेकिन सलमान से भी आगे है गांधीजी के आदर्श। जिसे समय समय पर पूरी फिल्म में बताया गया है।

पूरी फिल्म में गांधीजी के आदर्शों को इतनी बार बताया गया है कि कई दफा दर्शकों का ध्यान भारत- चीन युद्ध और दो भाईयों की कहानी से हट जाता है। जिस वजह से लोग फिल्म से इमोशनल कनेक्ट नहीं हो पाते।
यहां जानें फिल्म से गांधीजी का कनेक्शन-


Click it and Unblock the Notifications











