Pathaan: सलमान खान ही नहीं, आमिर ख़ान का भी है शाहरुख खान की फिल्म से कनेक्शन, जानें कैसे

Aamir Khan connection with Pathaan: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान देश दुनिया से खूब तारीफ बटोर रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी छप्पर फाड़कर कमाई कर रही है। दो दिनों में पठान ने भारत में 127.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जब वर्ल्डवाइड फिल्म 219.60 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
पठान से जहां सलमान खान के कैमियो की हर तरफ चर्चा हो रही है, वहीं क्या आपको पता है की पठान से आमिर खान का भी एक कनेक्शन है। दरअसल, आमिर खान की बड़ी बहन निखत खान हेगड़े ने शाहरुख खान की पठान में एक अहम भूमिका निभाई है।
फिल्म में, निखत ने एक अफगान महिला की भूमिका निभाई है, जिसे एक दृश्य में शाहरुख को आशीर्वाद देते हुए देखा जा सकता है जब वह उनके गांव को बचाते हैं। उनका किरदार ही शाहरुख के किरदार को पठान नाम देता है।बता दें, ये पहली बार नहीं है, जब निखत खान किसी फिल्म में नजर आ रही हैं। वह पहले भी 'मिशन मंगल', 'सांड की आंख' और 'तानाजी' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का हुनर दिखा चुकी हैं। इसके साथ ही निखत ने छोटे पर्दे पर भी काम किया है। निखत खान स्टार प्लस के 'बन्नी चाउ होम डेलिवरी' में नजर आ चुकी हैं।
गौरतलब है कि पठान से चार साल पहले शाहरुख खान की जोरी रिलीज हुई थी। जो कि कमाई के लिहाज से कमजोर फिल्म साबित हुई थी। कहानी के साथ इस बार शाहरुख खान के लिए सलमान खान का कैमियो भी फिल्म को हिट बनाने में बड़ी यूएसपी साबित हुआ है। यह माना जा रहा है कि वीकेंड पर पठान की कमाई में काफी बड़ी बढ़त देखी जा सकती है। पठान साल की पहली सुपरहिट फिल्म साबित होने की तरफ बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।


Click it and Unblock the Notifications











