RRR ही नहीं बल्कि ऋषभ शेट्टी की Kantara का लक्ष्य भी है ऑस्कर, फिल्म निर्माता का बड़ा ऐलान!

kantara

हर साल भारत से किसी ना किसी फिल्म को लेकर चर्चा होती है कि ये फिल्म ऑस्कर की रेस में है और लोग इसपर निगाह जमा लेते हैं। इस वक्त निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ऑस्कर की रेस में है और इसके अलावा भी फिल्म कई जगहों पर नॉमिनेटेड है। फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और फैंस के दिलों पर आज तक राज कर रही है। रामचरण और जूनियर एनटीआर स्टारर इस फिल्म को पूरे देश से प्यार मिला था।

लेकिन इस बीच एक और फिल्म को लेकर चर्चा है जो कि कई शानदार पुरस्कारों के लिए नॉमिनेटेड है या फिर उस लिस्ट में जगह बनाने की कोशिश कर रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा के बारे में जो कि ऑस्कर में भी जगह बनाने की कोशिश कर रही है।

इस फिल्म को भी काफी पसंद किया गया है और इसकी अलग कहानी ने लोगों के दिल जीत लिए हैं। खबरें हैं कि इस फिल्म के निर्माता विजय किरगंदूर ने बताया कि ऑस्कर के लिए इस फिल्म को लेकर आवेदन जमा कर दिया गया है।

इस दौरान निर्माता इंडिया टुडे से बात कर रहे थे। हालांकि इस फिल्म के लिए ऑस्कर से किसी तरह का जवाब अभी तक नहीं आया है। कांतारा को भारत में हर भाषा में काफी पसंद किया गया है।

न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल के सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म के लिए सैटर्न पुरस्कार सहित कई शानदार पुरस्कार इस फिल्म ने जीते हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि इस वक्त दक्षिण भारतीय फिल्में काफी शानदार काम कर रहीं हैं और काफी जल्दी कोई बड़ा कीर्तिमान बन सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X