आज की तारीख में मुझे कोई नहीं जानताः सिकंदर खेर

इनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी हैं, असफलता के बाद भी सिकंदर एक सफल अभिनेता बनने का ख्वाब संजोए हुए हैं। सिकंदर का कहना है कि इन्होंने जो भी फिल्में कीं, उन्होंने कोई खास कमाल नहीं दिखाया, इसलिए लोग मुझे नहीं जानते। हो सकता है, जब मैं कोई हिट फिल्म दे दूं, तो लोग मुझे पहचानने लगें।
पहले लोगों को मुझे जानने दीजिए, मुझे पहचान मिल जाए, उसके बाद मेरा काम समझा जाएगा। यह धीरे धीरे होगा । जहां तक आज की बात है, सिकंदर खेर को कोई नहीं जानता । सिकंदर अपनी तीनों फिल्मों की असफलताओं से जरा भी विचलित नहीं हैं और अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर खासे उत्साहित हैं।
उनका पूरा ध्यान अब अपनी आने वाली फिल्म प्लेयर्स की ओर है। अब्बास मस्तान की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में सिकंदर अभिषेक बच्चन, सोनम कपूर, बिपाशा बसु, बॉबी देओल और नील नितिन मुकेश के साथ नजर आएंगे। प्लेयर्स इस शुक्रवार को प्रदर्शित होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











