SHOCK: बाहुबली को टक्कर देना चाहते हैं अजय देवगन.. इस फिल्म के साथ!
बादशाहो और गोलमाल अगेन रिलीज के बाद सुपरस्टार अजय देवगन अपनी अगली फिल्म की तैयारी में लग जाएंगे। जो कि है- तानाजी। फिल्म 2019 में रिलीज होगी। यह फिल्म सुबेदार तानाजी मालुसरे पर है। तानाजी छत्रपति शिवाजी महाराज के घनिष्ठ मित्र और वीर निष्ठावान सरदार थे। इन्होंने शिवाजी के साथ कई युद्ध लड़े हैं।
बहरहाल, अजय देवगन इस फिल्म की काफी तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि फिल्म को काफी विशाल तौर पर बनाया जाएगा। इस फिल्म के साथ मैं बाहुबली जैसी फिल्मों से भी एक कदम आगे बढ़ना चाहता हूं।

अजय देवगन ने कहा, लेकिन मैं किसी मामले में बाहुबली से कंपिटिशन नहीं रहा हूं। हमें सिर्फ ऑडियंस को अच्छी फिल्में देने की जरूरत है। हमारी फिल्मों में इमोशंस, ड्रामा और थ्रिल.. तीनों ही सही मात्रा में होने चाहिए।
बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों में व्यस्त हैं अजय देवगन-


Click it and Unblock the Notifications











