KGF 2 या RRR नहीं, 2022 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई ये बॉलीवुड फिल्म, TOP 10 List

Brahmastra: साल 2022 खत्म होने को है, ऐसे में गूगल ने अपने 'ईयर इन सर्च 2022' की बहुप्रतीक्षित लिस्ट को रिवील कर दिया है। इस लिस्ट में उन फिल्मों की सूची है, जिसे इस साल यूजर्स द्वारा सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। बता दें, सूची के अनुसार, अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा' लोगों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही।
ब्रह्मास्त्र ने केजीएफ: चैप्टर 2, आरआरआर, कांटारा और द कश्मीर फाइल्स जैसे कई अन्य लोकप्रिय ब्लॉकबस्टर्स को पछाड़ते हुए साल की सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्मों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया।
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय जैसे कलाकार दिखे थे। फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 244 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि यह इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म तो नहीं है, लेकिन फिल्म अपने कंटेंट की वजह से लंबे समय तक सुर्खियों में छाई रही।

केजीएफ 2, द कश्मीर फाइल्स
ब्रह्मास्त्र के बाद दूसरे नंबर पर है कन्नड़ में बनी पैन इंडिया फिल्म 'केजीएफ 2'। सुपरस्टार यश की इस फिल्म ने देश भर में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।
वहीं, तीसरे नंबर पर है विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स'। अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी स्टारर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही है। फिल्म काफी विवादों में रही।

RRR और कंटारा
चौथे नंबर पर है एसएस राजामौली की फिल्म RRR, जो भारत ही नहीं बल्कि ग्लोबल मैप पर चर्चा बटोर रही है। फिल्म ने ओवरसीज में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है।
वहीं, पांचवे पर है ऋषभ शेट्टी की फिल्म कंटारा। इस फिल्म ने धीरे धीरे अपनी पकड़ बनाई और देशभर में 50 दिनों से ज्यादा समय तक थियेटर्स में लगी रही।

पुष्पा और विक्रम
पुष्पा हालांकि 2021 दिसंबर में रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म का चर्चा इस साल भी लगातार बना रहा। लिहाजा, ये गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च होने वाली छठी फिल्म है।
विक्रम इस लिस्ट में सातवें नंबर पर है। कमल हासन और विजय सेतुपित स्टारर ये फिल्म अपनी स्टारकास्ट की वजह से काफी चर्चा में रही थी।

लाल सिंह चड्ढा, दृश्यम 2 और Thor: Love and Thunder
आठवें, नौवें और दसवें नंबर पर रही हैलाल सिंह चड्ढा, दृश्यम 2 और Thor: Love and Thunder.. आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को भीषण कंट्रोवर्सी का सामना करना पड़ा था, जिस वजह से फिल्म फ्लॉप भी रही। वहीं, दृश्यम 2 अपनी बेजोड़ सफलता के लिए चर्चा में रही।


Click it and Unblock the Notifications











