शानदार सीक्वल 'हिंदी मीडियम 2' को करीना कपूर ने कर दिया रिजेक्ट- अब इनकी होगी एंट्री?
कुछ ही दिनों पहले रिपोर्ट्स आई थी कि इरफान खान वापस भारत आ चुके हैं और उन्होंने अगली फिल्म 'हिंदी मीडियम 2' की तैयारी शुरु कर दी है। खबर थी कि फिल्म में इरफान खान के अपोजिट करीना कपूर खान को कास्ट किया जाएगा। लेकिन बता दें, करीना कपूर ने हिंदी मीडियम 2 को रिजेक्ट कर दिया है। अब फिल्म में इरफान के साथ राधिका आप्टे दिख सकती हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, करीना कपूर को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई थी.. लेकिन उन्होंने फिल्म के लिए 8 करोड़ रुपये की मांग की थी। जबकि निर्माता 5 करोड़ रुपये देने के लिए ही तैयार थे। दोनों की इसी बात पर आम सहमति नहीं बन पायी, जिस कारण करीना कपूर खान ने 'हिन्दी मीडियम 2' करने से इंकार कर दिया है। लिहाजा, अब निर्माताओं की खोज राधिका आप्टे पर आकर रुकी है। हालांकि अभी तक फिल्म के कास्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बहरहाल, कैंसर का इलाज़ करवाकर इरफान खान अब भारत लौट आए हैं और फिर से दर्शकों को इंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। कोई शक नहीं उन जैसा शानदार अभिनेता एक बार फिर बड़े पर्दे पर सभी का दिल जीत लेगा। इरफान और राधिका आप्टे की यह साथ में पहली फिल्म होगी।
वहीं, करीना कपूर की बात करें तो एक्ट्रेस अक्षय कुमार के साथ फिल्म गुड न्यूज में नजर आने वाली हैं। साथ ही करण जौहर की फिल्म तख्त में भी करीना मुख्य किरदारों में दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications