कपिल नहीं, अब सोनम कपूर कहेंगी 'बाबा जी का ठूल्लू'..
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने जुमले 'बाबा जी का ठुल्लू' को इतना लोकप्रिय कर दिया है कि आज यह बच्चे बच्चे की जबान पर है। लेकिन इतना ही नहीं, आज तक यह जुमला जो आपको सिर्फ चुटकुलों में सुनने को मिलता था, अब गाने में भी सुनाई देगा। जी हां, फिल्म 'डॉली की डोली' में सोनम कपूर 'बाबाजी का ठुल्लू' गाने पर ठुमके लगाते नजर आएंगी।

लिहाजा, कपिल शर्मा के फेमस जुमले 'बाबा जी का ठुल्लू' पर अब आपको नाचने का मौका मिलेगा। फिल्म के प्रोड्यूसर अरबाज खान कपिल शर्मा के अच्छे दोस्त हैं। इसीलिए, जब अरबाज खान ने कपिल से पूछा कि क्या वो 'बाबा जी का ठुल्लू' जुमले को अपनी फिल्म के एक गाने में इस्तेमाल कर सकते हैं, तो कपिल ने बेखटके हां कर दिया।
अरबाज की बात सुनकर कपिल बेहद उत्साहित हो गए और उन्होंने बिना देरी किए हां कह दी। आपको बता दें, इस गाने के बोल हैं 'तेरे प्यार में बन गया बाबा जी का ठुल्लू'। इस गाने को साजिद-वाजिद ने कंपोज किया है। जबकि गाने के बोल लिखे हैं डेनिश साबरी ने और वाजिद ने इस गाने को गाया है। इसके अलावा इस गाने में रैप भी किया गया है जिसे डेनिश ने ही गाया है।
अभिषेक डोगरा के निर्देशन में बनी फिल्म 'डॉली की डोली' 26 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। जिसमें यह गाना सुनने को मिलेगा। इस फिल्म में सोनम कपूर के अलावा राजकुमार यादव, पुलकित सम्राट और वरूण शर्मा मुख्य किरदारों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications