लॉकडाउन खत्म होते ही सलमान खान शुरु करेंगे इस धमाकेदार एक्शन सीक्वल की शूटिंग शुुरु?

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन में बॉलीवुड सितारे भी अपने घरों में बंद हैं। किसी फिल्म की शूटिंग नहीं हो रही है। लेकिन सितारे घर में ही अपनी आगामी फिल्मों पर काम करना शुरु कर चुके हैं। सलमान खान की बात करें तो ईद के मौके पर उनकी फिल्म 'राधे' रिलीज होने वाली है। हालांकि लॉकडाउन की वजह से फिलहाल फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो पाई है। लेकिन टीम पोस्ट प्रोडक्शन पर लगातार काम कर रही है।

वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो लॉकडाउन के बाद सुपरस्टार सलमान खान अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरु करने वाले हैं। लेकिन ये फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' नहीं, बल्कि टाइगर जिंदा है की सीक्वल होगी।

Salman Khan

रिपब्लिक वर्ल्ड पर आए एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान इस लॉकडाउन के दौरान नई फिल्मों की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं और अपनी आगामी फिल्म का चुनाव कर रहे हैं। और इस दौरान यह भी फाइनल किया गया है कि साजिद नाडियाडवाला की कभी ईद कभी दिवाली से पहले सलमान टाइगर सीक्वल पर काम करेंगे। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बहरहाल, कोई शक नहीं कि फैंस सलमान को एक बार फिर टाइगर के अंदाज में देखने को बेहद उत्साहित हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X