सोनम कपूर के बाद पति आनंद आहूजा ने इंस्टाग्राम एकाउंट का बदला नाम, देखिए
अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी 8 मई को हुई थी और उसके बाद काफी ज्यादा मस्ती भी हुई थी। शादी की तुरंत बाद सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम का नाम बदलकर सोनम कपूर अहूजा कर लिया था। सोनम का ऐसा करना था कि वो बुरी तरह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई थी पर कई लोगों ने इस बात को काफी सराहा भी था।
हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है कि सोनम कपूर ही नहीं बल्कि उनके पति आनंद आहूजा ने पत्नी प्रेम दिखाते हिए अपने इंस्टाग्राम एकाउंट का नाम बदल लिया है। जी उन्होने अपने नाम के साथ अपनी हमराही सोनम कपूर का नाम जोड़ लिया है।

इस बात को काफी ज्यादा सराहा जा रहा है और सोशल मीडिया में काफी शेयर भी किया जा रहा है। हालांकि देखा जाता है कि शादी के बाद पत्नियां अपने पति का नाम अपने नाम के साथ जोड़ती है पर आनंद आहूजा ने ऐसा करके साबित कर दिया है कि वो सोनम कपूर से कितना प्यार करते है।
आनंद आहूजा एक बड़े बिजनेसमैन है और काफी समय से सोनम कपूर को डेट कर रहे है। उनकी मुलाकात लगभग दो साल पहले एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से हुए थी और एक महीना लग गया था जब दोनो ने बात करनी शुरु की थी।
सोनम और आनंद ने हमेशा अपने रिश्ते को जगजाहिर रखा है और हमेशा साथ में नजर आते रहे है। शादी के बाद भी दोनो कई बार सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते रहते है।
सोनम शादी के बाद अपने काम पर वापस आ गई थी। उनका पहला असाइनमेंट कान्स फिल्म फेस्टिवल ही था और वो आनंद के बिना, अपने काम पर लौट चुकी हैं। सोनम के लुक के लिए फैन्स में काफी उत्साह था।
शादी के बाद ये उनका पहला इवेंट है और जिस तरह की फैशन क्वीन सोनम हैं, उनसे कुछ अच्छे की ही उम्मीद थी। लेकिन इस बात पर सोनम कपूर बिल्कुल भी खरी नहीं उतरी और उन्होने कुछ ऐसा लुक लिया कि लोगो ने कुछ खास प्रतिक्रिया नही दी।
हालांकि सोनम कपूर अगले महीने फिल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आने वाली है और इस फिल्म से उनको काफी उम्मीदें भी है।


Click it and Unblock the Notifications
