यहां होगा एक्शन का डबल DHAMAKA.. सिर्फ हीरो ही नहीं.. हीरोइन का जलवा!
बाहुबली प्रभास की अगली फिल्म साहो पर सभी की नज़र है। फिल्म में प्रभास का कैसा किरदार होगा, कैसी होगी इसकी कहानी..हर कोई जानना चाहता है। पिछले काफी समय से इस बात ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं कि इस फिल्म में प्रभास के अपोज़िट कौन एक्ट्रेस होगी।
कुछ ही समय पहला ये भी फाइनल हो गया इसमें आपको नज़र आएंगी श्रद्धा कपूर। वहीं इसमें प्रभास के लुक की तस्वीर भी सामने आई जिसे देखकर फैन्स भी काफी एक्साइटेड हुए।

हालांकि शुरुआत में फैन्स इस बात को लेकर काफी निराश थे कि अनुष्का शेट्टी इसमें प्रभास के अपोज़िट नहीं हैं लेकिन अब शायद लोगों को श्रद्धा के आने की भी खुशी है। लेकिन अब हम आपको इस फिल्म से जुड़ी जो बात बताएंगे जिसे जानकार आप और भी एक्साइटेड हो जाएंगे।
Rare PICS.. सनी देओल- ऐश्वर्या राय की ये तस्वीरें.. आपको हैरान कर देंगी !
जी हां..खबरों की मानें तो इस फिल्म में एक ओर जहां प्रभास के शानदार स्टंट आपको देखने को मिलेंगे तो वहीं श्रद्धा कपूर भी स्टंट करतीं नज़र आएंगी। बताया जा रहा है कि श्रद्धा इसी महीने स्टंट के लिए ट्रेनिंग की भी शुरुआत करने वालीं हैं।
अच्छी बात ये है कि श्रद्धा स्टंट करते हुए पहली बार नज़र नहीं आएंगी। इससे पहले भी वो बागी फिल्म में स्टंट कर चुकी हैं। यानी कि एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई अब तो।
खैर ये तो रहा साहो का अपडेट..अब हम आपको बता देते हैं कि किस किस एक्ट्रेस को इस फिल्म में लेने का पहले विचार किया जा चुका था...


Click it and Unblock the Notifications











