'गो गोवा गॉन' में मेरा सिर्फ गेस्ट रोल नहीं है: सैफ अली खान
मुंबई। बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान का कहना है कि आने वाली फिल्म 'गो गोवा गॉन' में वह गेस्ट रोल नहीं कर रहे हैं बल्कि उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। सैफ का कहना है कि फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है, जो कि वाकई खुशी की बात है। मुझे इस बात का यकीन है कि यह फिल्म भी लोगों को पसंद आयेगी।
फिल्म में अपने लुक के बारे में सैफ ने बताया कि इस लुक को पाने के लिए कई बदलाव किये गये अंत में जो ट्रेलर में आप देख रहे हैं, वही फाइनल किया गया। फिल्म का निर्देशन राज निधिमारू और कृष्णा डी के ने किया है।
इस फिल्म में सैफ के अलावा वीर दास, कुणाल खेमू और पूजा गुप्ता हैं।


Click it and Unblock the Notifications