अपनी बेगम के बजाए किसी और के साथ काम करना चाहेंगे सैफ
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर को हमने कई फिल्मों में साथ देखा है। लेकिन अब बॉलीवुड के छोटे नवाब का कहना है कि उन्हें करीना के साथ काम करने की कोई जल्दी नहीं है। बल्कि वे किसी और एक्ट्रेस के साथ काम करना चाहेंगे।
सैफ की आने वाली फिल्म 'हैप्पी एंडिंग' में करीना कपूर ने एक छोटी-सी भूमिका निभाई है। जिस पर बात करते हुए सैफ ने बताया कि, "करीना के साथ काम करने की मुझे कोई जल्दबाजी नहीं है। मैं एक दुर्लभ आदमी हूंगा जो हर समय अपनी पत्नी के साथ काम करना चाहेगा। मेरे लिए यह ज्यादा अच्छा होगा कि मैं काम कहीं और करूं और फिर उससे मिलने के लिए घर आऊं।"
कृष्णा डी. के. के निर्देशन में बनी 'हैपी एंडिंग' में सैफ अली खान के अलावा गोविंदा, इलियाना डिक्रूज, कल्कि कोचलिन और रणवीर शौैरी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिलहाल इस फिल्म के पोस्टरर्स और गाने रिलीज किए गए हैं, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं।
सैफ ने कहा कि इस फिल्म में काम करते समय मैं काफी खुश था क्योंकि पहले भी मैं इस तरह की फिल्में कर चुका हूं। निर्देशक राज और डी. के. ने कॉमेडी के साथ एक अच्छी पटकथा लिखी है। आपको बता दें, सैफ की फिल्म 'हैप्पी एडिंग' 21 नवंबर से सिनेमा घरों में नजर आएगी।


Click it and Unblock the Notifications
