'काई पो छे' के राजकुमार अब होंगे न्यूड

फिल्म 'काई पो छे' के हीरो राजकुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शाहिद' को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म एक सत्य घटना पर आधारित है जिसके लिए राजकुमार काफी मेहनत कर रहे है। फिल्म के लिए उनकी मेहनत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि फिल्म के लिए वह न्यूड सीन भी करेंगे।

जिसके बारे में राजकुमार ने कहा कि वह इस दृश्य को देने में सहज नहीं थे लेकिन उनका कहना है कि वह खुद को सीमाओं में नहीं बांधना चाहते। राजकुमार ने मीडिया से कहा, "मैं खुद को सीमाओं में नहीं बांधना चाहता लेकिन नग्न दृश्य देने में सहज महसूस नहीं करता हूं।"

गौरतलब है कि फिल्म 'शाहिद' के निर्देशक हंसल मेहता है। फिल्म 'शाहिद' में राजकुमार ने एक वकील व मानवाधिकार कार्यकर्ता शाहिद आजमी की भूमिका निभाई है। शाहिद की 2010 में मुंबई में हत्या कर दी गई थी।

राजकुमार ने कहा, "फिल्म में एक दृश्य है जिसके लिए मुझे नग्न होना पड़ा और उसमें मुझे प्रताड़ित किया जाना था। मैंने किरदार की आवश्यकताओं को समझा को निर्देशक के समक्ष नग्न दृश्य देने के लिए सहमति दी।"

मालूम हो कि फिल्म जेल के लिए अभिनेता नील नीतिन मुकेश ने भी न्यूड सीन दिया था देखते हैं कि राजकुमार की यह कोशिश क्या रंग लाती है? फिलहाल फिल्म अभी से काफी चर्चा में है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X