Fact: बॉलीवुड नहीं, Cannes तक पहुंच चुके हैं गौतम गुलाटी
बिग बॉस 8 विनर गौतम गुलाटी भले ही आज बॉलीवुड में एंट्री लेने की अच्छा जता रहे हैं। लेकिन आपको बता दें, गौतम टीवी के एकमात्र एक्टर हैं जो फ्रांस में 'कान्स फिल्म महोत्सव' में भी रेड कॉर्पेट पर नजर आ चुके हैं। गौतम गुलाटी की फिल्म 'डरपोक' को कान्स में रिलीज किया गया था। यह फिल्म अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर काफी सराही गई है।
आपको बता दें, 'डरपोक' एक शॉर्ट फिल्म है, जिसमें गौतम गुलाटी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म कहानी है एक बच्चे की, जिसकी सामने उसकी मां का रेप कर दिया जाता है। बाद में बच्चे को लंदन भेज दिया जाता है। लेकिन जब लड़का बड़ा हो जाता है तो उसका एकमात्र उद्देश्य रहता है बलात्कारी का हत्या करना। यह फिल्म 22 मिनट की है।
आपको बता दें, गौतम थियेटर बैकग्राउंड से हैं और इस रोल के लिए उन्हें अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर काफी तारीफ मिली। कान्स फिल्म महोत्सव का हिस्सा बनना किसी भी एक्टर के लिए काफी मायने रखता है। लिहाजा, गौतम भी इसे अपनी जिंदगी का महत्वपूर्ण मोड़ मानते हैं।
गौतम बताते हैं, वे किसी फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं है, लेकिन एक्टिंग उनकी पैशन है। और बिग बॉस जीतने के बाद गौतम ने बॉलीवुड में आने की अपनी इच्छा भी जताई। वहीं, बिग बॉस में जाने से पहले गौतम ने कहा था कि, यह मेरे जीवन का काफी नया और अलग अनुभव होगा। लिहाजा, शो के बाद हमें उम्मीद है कि गौतम को इस शो से अपने करियर में काफी फायदा मिलेगा।
शो जीतने के बाद गौतम बताते हैं कि वे अपनी फिल्म 'डरपोक' को भारत में भी प्रमोट करना चाहते हैं। गौतम कहते हैं, बिग बॉस ने मुझे पैसा, पहचान और नाम सब कुछ दिया है। अब मैं फिल्मों पर ध्यान देना चाहता हूं।


Click it and Unblock the Notifications












