सलमान की भारत को छोड़ा, फरहान अख्तर के साथ फिल्म की तैयारी, Video आया सामने
Recommended Video

अभिनेत्रा प्रियंका चोपड़ा आज सुबह से ही फिल्म भारत को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है और इसका कारण है उनका इस फिल्म को बीच में ही छोड़कर निकल जाना है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ो को लेकर खबरें आ रही है कि वो अपनी शादी इस साल अक्टूबर में निक जोनअस के साथ कर सकती है इसलिए उन्होने फिल्म भारत छोड़ दी है। इस फिल्म में वो सलमान खान के साथ नजर आने वाली थी। इसके अलावा एक वीडियो सामने आया कि वो भारत छोड़कर तो चली गई है पर उन्होने एक दूसरी फिल्म स्काई इज पिंक की तैयारी शुरु कर दी है।
बता दें कि इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम नजर आने वाली है जिसकी शूटिंग की तैयारी शुरु कर दी गई है। बता दें कि इस बात की जानकारी तब हुई जब रॉय फिल्म्स ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करके इस बात की जानकारी सबको दी।

फिलहाल सलमान खान के ड्रीम प्रोजेक्ट को छोड़कर प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ की तरफ निकल गई है और उसपर फोकस कर रही है।
सलमान खान भारक के लिए काफी समय से चर्चा में थे और उन्होने अली अब्बास जफर से कहा था कि वो फिल्म ऑड टू माय फादर देंखें। इसके बाद फिल्म फ्लोर पर आ गई और फिल्म का निर्माण सलमान खान की बहन अलवीरा कर रही है।
इस फिल्म के लिए सलमान ने प्रियंका को जोरदार स्वागत किया था। इस फिल्म मे प्रियंका चोपड़ा के साथ दिशा पटानी का नाम सामने आया था।
अब जब प्रियंका ये फिल्म छोड़कर जा चुकी है तो देखने वाली बात ये होगी कि अब उनकी जगह इस फिल्म में कौन लेता है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को लेकर काफी समय से खबरें आ रही थी..
कि वो अपने से काफी छोटे निक जोनअस से इंगेजमेंट कर चुकी है और हो सकता है कि वो जल्द शादी भी कर लें। अली अब्बास जफर ने इस बात की जानकारी दी थी कि प्रियंका ये फिल्म छोड़ रही है क्योंकि उनका कुछ अच्छा रीजन है और वो उनके अच्छे भविष्य की कामना करते है।


Click it and Unblock the Notifications