बाबा रामदेव की जगह रजनीकांत- कैटरीना से करवाओ अनशन

मिड डे के मुताबिक रामू ने कहा कि अब तो लगता है कि रजनीकांत, शाहरूख खान और खास तौर पर कैटरीना कैफ से अनशन करवाना पड़ेगा क्योंकि इनकी बात ही लोग सुनते हैं। रामदेव के अनशन पर हुए हमले की जबरदस्त आलोचना करने वाले राम गोपाल वर्मा ने बोला कि देश की स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो गई है। हमें लगता ही नहीं है कि हम स्वतंत्र देश में रह रहे हैं।
इससे पहले बॉलीवुड के नामचीन कालाकारों ने भी टि्वटर पर अपनी प्रतिक्रियाओं के तहत बाबा के साथ हुए बर्ताव को गलत ठहराया है। मशहूर फिल्म अभिनेता अनुपम खेर जो कि अन्ना हजारे के मुहीम में सबसे आगे थे ने टि्वटर पर लिखा है कि पुलिस और प्रशासन ने रामलीला मैदान में बाबा और बाबा के लोगों के साथ जो कुछ भी किया वो अनुचित, अलोकतांत्रिक एवं शर्मनाक है। जबकि शेखर कपूर ने बाबा पर इस तरह की कार्रवाई सरकार की कमजोरी जाहिर करती है।


Click it and Unblock the Notifications