BF अर्जुन कपूर नहीं बल्कि एक्सीडेंट के बाद अरबाज खान पहुंचे थे मलाइका को संभालने, दिखा था सबसे पहला चेहरा

malaika arora arjun kapoor arbaaz khan

Moving In With Malaika: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने ओटीटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर छाई हुई हैं। शो का पहला एपिसोड प्रासारित हो चुका है और इससे जुड़े काफी सारे किस्से भी खूब चर्चाओं में हैं। शो के पहले एपिसोड में मलाइका ने फराह खान के साथ बातचीत के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं। इसके साथ ही मलाइका ने इस दौरान कार एक्सीडेंट के बारे में भी बात की। एक्ट्रेस ने बातचीत के दौरान याद किया कि कैसे उन्होंने अपनी सर्जरी के बाद सबसे पहले अपने एक्स हसबैंड अरबाज खान को देखा था।

एक्सीडेंट के बाद ऐसी हो गई थी हालत
कार एक्सीडेंट को याद करते हुए, मलाइका ने फराह से कहा, "उस पल में मुझे लगा कि मैं टूट-फूट गई हूं। मुझे लगा कि मैंने उस पल में अपनी आंखों की रोशनी खो दी है क्योंकि मुझे उन दो घंटों के लिए कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। कांच का टुकड़ा था मेरी आंख में था और खून था, इसलिए मैं देख नहीं सकी। उस पल में, मैंने वास्तव में सोचा था कि मुझे नहीं लगता कि मैं बचूंगी और मैं अरहान को फिर से देख पाऊंगी। मुझे अस्पताल ले जाया गया, सर्जरी हुई।"

सबसे पहला चेहरा अरबाज का देखा था
मलाइका आगे कहती हैं, "लेकिन जब मुझे बाहर निकाला गया तो मैंने जो पहला चेहरा देखा, वह वास्तव में उस समय अरबाज था और वह मुझसे पूछता रहा, 'क्या आप देख सकते हैं? कितने नंबर? कितनी उंगलियां हैं?" और मैं हैरान थी कि 'वह ऐसा क्यों कर रहा है?' यह बहुत अजीब था. एक सेकंड के लिए, मैंने सोचा 'क्या मैं समय में वापस चली गई हूं?' कुछ ऐसा है जो वास्तव में मुश्किल समय में रहता है, आप जानते हैं कि चाहे जो कुछ भी हो, अतीत, वर्तमान, भविष्य, जो भी हो (जो कुछ भी हुआ), जिस तरह से वह वहां था."

मलाइका का कार एक्सीडेंट
बता दें कि मलाइका का कार एक्सीडेंट 2 अप्रैल को महाराष्ट्र के खोपोली में हुआ था. उस दौरान मलाइका की रेंज रोवर दो गाड़ियों से टकरा गई थी. मलाइका पुणे से मुंबई लौट रही थीं. इस दुर्घटना में मलाइका को काफी चोटें आई थीं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

अरबाज मलाइका की शादी
मलाइका ने 1998 में अरबाज खान से शादी की थी. उन्होंने मार्च 2016 में अलग होने की घोषणा की और मई 2017 में ऑफिशियली तलाक ले लिया था. मलाइका और अरबाज एक बेटे अरहान खान के को-पैरेंट हैं. फिहलाल मलाइका बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X