नितेश तिवारी की रामायण में आलिया भट्ट नहीं बल्कि ये हसीना बनेंगी 'सीता', KGF के यश भी आएंगे नज़र

बॉलीवुड की विवादित फिल्म 'आदिपुरुष' को 600 करोड़ के बजट में बनाया गया था. लेकिन अब फिल्म मेकर नितेश तिवारी ने इस बात की घोषणा कर दी है कि वह फिल्म 'रामायण' को बनाने वाले हैं. इस फिल्म की घोषणा के बाद में लोगों ने उन्हें सलाह दी की फिल्म 'आदिपुरुष' जैसी बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए. बाद में नितेश तिवारी ने इस बात की घोषणा कर दी थी की फिल्म में रणबीर कपूर को राम के किरदार में दिखाया जाएगा. इसके बाद में खबरें आने लगी थी कि आलिया भट्ट माता सीता के किरदार में नजर आएंगी. लेकिन अब खबरें आ रही है की एक्ट्रेस इस फिल्म में नहीं दिखाई देगी. बता दे कि इस फिल्म में बॉलीवुड नहीं बल्कि साउथ की एक्ट्रेस को रणवीर सिंह के साथ में दिखाया जाने वाला है. इसीलिए आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं.
आलिया भट्ट नहीं बनेंगी रामायण में सीता
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आलिया भट्ट को नितेश तिवारी की रामायण में सीता का रोल नहीं मिलने वाला है. लेकिन अब दर्शकों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिरकार माता सीता का किरदार कौन निभाएगा. यहां तक कि फिल्म मेकर ने यह भी कह दिया कि अगर सब कुछ सही रहता है तो दोनों ही फिल्म में देखे जाएंगे.
यवश बनेंगे रावण
कुछ खबरों के अनुसार नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर को राम के किरदार के लिए चुना गया है. तो वहीं दूसरी तरफ केजीएफ के स्टार यश का रावण के किरदार के लिए लुक टेस्ट किया गया है. लेकिन अब आलिया भट्ट के नाम के बाद फिल्म में लीड एक्ट्रेस को लेकर काफी ज्यादा चर्चा होने लगी है. बताया तो यह भी जा रहा है कि मेकर्स लीड एक्ट्रेस के लिए एक साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस को लेने वाले हैं.
साईं पल्लवी बन सकती हैं माता सीता
ईटाइम्स की एक खबर की माने तो इन दोनों नितेश तिवारी रामायण की कास्टिंग में काफी ज्यादा बिजी हैं. इसी वजह से सीता के किरदार के लिए साईं पल्लवी उनकी पहली पसंद बनी हुई है और नवंबर में इसके लिए लुक टेस्ट भी होने वाला है. कुछ खबरों के अनुसार अगर सब कुछ सही रहता है तो हसीना को इस फिल्म के लिए फाइनल कर लिया जाएगा.
2024 में रिलीज़ हो सकती है फ़िल्म
जानकारी के लिए आपको बता दें कि साईं पल्लवी ने साल 2005 में तमिल फिल्म 'कस्तूरी मान' से अपने करियर की शुरुआत की थी और बाद में उन्होंने कई सारी तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया. बताया तो यह भी गया था कि पहले आलिया भट्ट सीता के किरदार के लिए मेकर्स की पहली पसंद बनी रहीं. बाद में खबरें आई कि एक्ट्रेस को कभी भी इस रोल के लिए नहीं ऑफर किया गया. बता दे कि इस फिल्म को नितेश तिवारी और रवि उदयावर द्वारा निर्देशित किया जाएगा. साथ ही साथ साल 2024 में इस फिल्म को रिलीज किया जा सकता है.


Click it and Unblock the Notifications