सलमान खान ने अक्षय कुमार से छीन ली फिल्म? 'कभी ईद कभी दिवाली' होगी 'वीरम' की रीमेक!
सुपरस्टार सलमान खान और अक्षय कुमार इस समय फिल्म राधे और लक्ष्मी बम को लेकर बिजी हैं तो दूसरी ओर अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज को लेकर अभी संदेह बरकरार है। खबरें आईं थीं कि कोरोनावायरस की वजह से फिल्म की रिलीज में देरी भी हो सकती है। लेकिन इस समय जो खबर हम आपको बताने वाले हैं उसको जानकर आप चौंक जाएंगे। बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे को लेकर खबर थी कि ये फिल्म साउथ की फिल्म वीरम की रीमेक होगी जिसको साजिद नाडियाडवाला बना रहे थे।
लेकिन बाद में खबर आई थी कि फिल्म बच्चन पांडे.. वीरम की नहीं बल्कि जिगरथंडा की रीमेक है। लेकिन अब खबर आ रही है कि सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली.. वीरम की ऑफिशियल रीमेक होगी।

फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि साजिद नाडिया़डवाला इस फिल्म को बना रहे हैं। खबरें हैं कि अब सलमान खान इसके रीमेक में धमाका करने वाले हैं। अगर ऐसा होता है तो हम कह सकते हैं कि सलमान खान ने अक्षय कुमार से एक शानदार फिल्म छीन ली है।
अब देखना ये है कि इस फिल्म को लेकर आघिकारिक ऐलान कब तक होता है। फिलहाल सलमान खान और अक्षय कुमार इन फिल्मों के साथ भविष्य में नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











