2023 में इस दमदार एक्टर की 7 फिल्में और वेब सीरीज होंगी रिलीज, बेसब्री से फैंस कर रहे हैं इंतज़ार!

Pankaj Tripathi Upcoming Releases: पंकज त्रिपाठी पिछले कुछ समय से बड़े पर्दे से गायब दिख रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस भी अपने चहेते अभिनेता के आगामी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता की पहली तिमाही में भले ही कोई फिल्म ना दिखी हो.. लेकिन बता दें, पंकज त्रिपाठी के पास प्रोजेक्ट्स की लंबी लाइन लगी है, जो 2023 में रिलीज होने को तैयार है।
पंकज त्रिपाठी फिलहाल बॉलीवुड के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान माना था कि वो साल के 12 महीने बिजी रहते हैं। बता दें, इस साल यानि की 2023 में पंकज त्रिपाठी की 7 फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं।
7 प्रोजेक्ट्स में आएंगे नजर
इन 7 प्रोजेक्ट्स में गुलकंदा टेल्स, मिर्जापुर 3, ओह माय गॉड 2, फुकरे 3, मर्डर मुबारक, फादर, मेट्रो इन दिनों शामिल हैं। उन्होंने बहुप्रतीक्षित अटल और स्त्री 2 की भी शूटिंग शुरू कर दी है।
सब कुछ ट्रैक पर चल रहा है- पंकज त्रिपाठी
पंकज कहते हैं, "ऐसा कुछ नहीं है कि मैं नज़र से ओझल हो चुका हूं, बस फिल्म बनाने की एक प्रक्रिया होती है जिसमें समय लगता है। मेरी प्रोजेक्टस मिर्ज़ापुर 3, ओह माय गॉड 2, फादर और फुकरे 3 पहले से ही पोस्ट-प्रोडक्शन में हैं और मैंने अटल और स्त्री 2 की शूटिंग शुरू कर दी है। इसलिए, सब कुछ ट्रैक पर लग रहा है। मैं कुछ निजी कामों में भी थोड़ा व्यस्त रहता था। मैं अपने गांव में कुछ विकास कार्य देख रहा था। तो, हां, जीवन व्यस्त हो गया है। मुझे फिल्मों के बाहर आने के लिए सही समय का इंतज़ार करना होगा।
मिर्जापुर 3 में पंकज अपने कालीन भैया के किरदार को तीसरी बार जीवंत करेंगे। उनकी फिल्म फादर में पार्वती थिरुवोथु और संजना सांघी भी हैं। अटल फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications