Aamir Khan hides new look: शर्म से नहीं बल्कि इस वजह से आमिर खान ने छिपाया चेहरा, अगली फिल्म का नया लुक

Aamir Khan Hides New Look: आमिर खान और कंट्रोवर्सी इस समय एक दूसरे के पर्यायवाची हो गए हैं। कुछ ही समय पहले आमिर खान भारत लौटे हैं और वो शहर में मुंह छिपाते दिखाई दिए। माना जा रहा था कि आमिर खान [Aamir Khan] ने मुंह छिपाया अपनी ताज़ा एड कंट्रोवर्सी की वजह से। लेकिन अगर रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान अब अपनी अगली फिल्म के लुक में आ चुके हैं और इसलिए आमिर खान ने अपना चेहरा छिपा के रखा है।
माना जा रहा है कि आमिर खान, लाल सिंह चड्ढा के बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद एक बड़े झटके में आ चुके थे लेकिन अब वो अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट चुके हैं और ये फिल्म है RS Prasanna की चैंपियन्स रीमेक। ये एक स्पैनिश फिल्म है जिसे Campeones कहा जाता है और आमिर इस फिल्म का रीमेक कर रहे हैं।
CAMPEONES चैंपियन्स रीमेक?
फिल्म एक बास्केटबॉल कोच की कहानी है जिसे बहुत ज़्यादा गुस्सा आता है। वो शराबी भी है। इसलिए उसे गुस्से पर काबू रखने के लिए एक ऐसी ट्रीम को ट्रेन करने की ज़िम्मेदारी सौैंप दी जाती है जिसका हर खिलाड़ी किसी ना किसी शारीरिक या मानसिक विक्षिप्तता का शिकार है। अब इस टीम को विजेता टीम बनाना ही इस कोच का मकसद है।
गौरतलब है कि फिल्म की तुलना काफी हद तक शाहरूख खान की चक दे इंडिया और अजय देवगन की आने वाली फिल्म मैदान से की जा सकती है। ऐसे में ये देखना होगा कि आमिर खान, इस रीमेक को कितनी अलग तरीके से पेश करते हैं। खासतौर से तब जब उनकी पिछली फिल्म लाल सिंह चड्ढा जो कि Forrest Gump का आधिकारिक रीमेक थी, दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दी है।
क्यों हुई है एड कंट्रोवर्सी
गौरतलब है कि आजकल आमिर खान, कियारा आडवाणी के साथ अपनी एक एड फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। एक बैंक का ये एड भारत की प्रथाओं को बदलने की बात करता है। इसके लिए एड में आमिर खान, कियारा आडवाणी की शादी होती है और विदा होकर कियारा ससुराल नहीं जाती हैं बल्कि आमिर खान ससुराल जाते हैं। इसी के बाद से आमिर खान को सनातन धर्म की परंपराओं पर प्रहार करने के लिए निशाने पर रखा जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












