फिल्मों से ब्रेक लेंगी फराह, फिलहाल नो डाइरेक्शन
कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान की इस साल कोई फिल्म नहीं आने वाली है। फराह खान ने कहा कि उन्हें अगली फिल्म बनाने की कोई जल्दबाजी नहीं है। आपको बता दें, साल 2014 में फराह खान द्वारा निर्देशत फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। लिहाजा, लगता है इस साल फराह अपने सफलता का जश्न मनाना चाहती हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान फराह ने कहा कि, 'इस साल मैं आराम कर रही हूं। मेरे तीन बच्चे हैं, उनको छुट्टियों पर लेकर जा रही हूं। फुटबॉल मैच का लुत्फ उठा रही हूं, परिवार के साथ समय बिता रही हूं, कुल मिलाकर जीवन का आनंद ले रही हूं। मैं कोई मशीन तो हूं नहीं।"
फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' पिछले साल की सुपरहिट और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, बोमन ईरानी, सोनू सूद और विवान शाह ने मुख्य किरदार निभाए थे। वहीं ओवरसीज में भी फिल्म में अच्छी खासी कमाई की थी।
पढ़ें- सितारों की वजह से चमक रही है 'हैप्पी न्यू ईयर'
आपको बता दें, फराह खान ने अब तक चार बॉलीवुड फिल्मों का निर्देशन किया है। जिसमें से तीन में शाहरूख खान हीरो के तौर पर थे, वहीं तीस मार खां में अक्षय कुमार थे। लिहाजा, यह पूछे जाने पर कि क्या वह अगली फिल्म भी शाहरुख के साथ बनाएंगी, उन्होंने कहा, 'मुझे आशा है कि शायद ऐसा ही होगा। हम एक विषय पर चर्चा भी कर रहे हैं।'
बहरहाल, फराह इस समय रिएलिटी टीवी शो 'बिग बॉस हल्ला बोल' की मेजबानी कर रही हैं। उन्हें सलमान खान की जगह होस्ट करने के लिए बुलाया गया है। 'बिग बॉस' का फिनाले शनिवार को है।


Click it and Unblock the Notifications