Nora Fatehi- 'पॉपकॉर्न है ये शेविंग फोम'- ड्रेस पर बुरी तरह से ट्रोल हो रहीं हैं दिलबर गर्ल!

nora fatehi

अभिनेत्री नोरा फतेही को लेकर मशहूर है वो अपने डांस से लोगों का दिल जीत लेती हैं लेकिन कई बार वो सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा भी करती हुई दिख जाती हैं कि उनको ऑनलाइन का सामना करना पड़ता है। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है और नोरा फतेही काफी बुरी तरह के ट्रोल की जा रही हैं।

दरअसल नोरा फतेही ने एक इवेंट पर जाने के लिए जिस तरह का लुक अख्तियार किया था वो उनके लिए मुसीबत बन गया था। उनकी ड्रेस काफी अजीबोगरीब थी और इसको लेकर ही वो बुरी तरह से ट्रोल हो रहीं हैं।

दरअसल नोरा फतेही ने जो ड्रेस पहनी थी वो ऊपर से काफी फूल हुई थी और इसी को लेकर लोग कई तरह की बातें करते हुए उनको ट्रोल करते हुए नजर आ रहे थे।

क्या बोले लोग?

एक यूजर ने लिखा, ''मैम मेरा तकिया वापस देदो सोना है मुझे।'' एक ने लिखा था, ''शेविंग फोम से घिरा रेजर लग रही है।'' जबकि एक का कहना था, ''बाथ टब में से उठ के आई हो नोरा जी?'' एक ने लिखा, ''चांद छुपा बदल में गाने को ही गंभीरता से लिया... लेकिन बदकिस्मती से वो चांद नहीं है...'' जबकि एक ने लिखा, ''पॉपकॉर्न।'' एक यूजर का कहना था, ''एक ही सवाल.... एक बार पहन लेने के बाद वे ऐसे कपड़ों का क्या करते हैं?'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स वायरल हो रहे हैं लेकिन नोरा फतेही ने इसपर किसी तरह का कई रिएक्शन नहीं दिया है।

वर्कफ्रंट

नोरा फतेही के एलबम अक्सर सामने आकर छाते रहते हैं और इस वक्त चर्चा ये भी है कि वो कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनने वाली हैँ। इसके पहले भुज में वो अपने अभिनय की झलक दिखा चुकी हैं और लोगों को फिल्म में वो काफी पसंद आईं थीं।

Read more about: nora fatehi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X