..................... Nora Fatehi was seen crying at the airport, the reason is the death of someone close - Hindi Filmibeat

'इन्ना लिल्लाही वा...' तो इसलिए एयरपोर्ट पर रोती हुईं नजर आईं नोरा फतेही? इंस्टा स्टोरी पर बताई मनहूस खबर

Nora Fatehi

Nora Fatehi Crying- इन्ना लिल्लाही वा इन्ना इलैही राजिऊन.. ये दुआ तब पढ़ी जाती है जब किसी की मौत की खबर सुनाई देती है। इस वक्त नोरा फतेही का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एयरपोर्ट पर रोती हुई नजर आ रही हैं।

जब उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी देखी गई तो ये दुआ 'इन्ना लिल्लाही वा इन्ना इलैही राजिऊन' लिखी हुई थी। इसके मतलब साफ है कि अभिनेत्री ने किसी अपने को खो दिया है और आनन फानन में अपने वतन वापस लौटीं हैं। इस वीडियो में उन्होने ब्लैक कलर के कपड़े पहने हुए हैं और काफी टूटी नजर आ रही हैं।

हालांकि पैपराजी पर उनके साथ वाला व्यक्ति भड़कता हुआ नजर आ रहा है। नोरा फतेही इस दौरान क से उतरते ही सीधे अंदर चली जाती हैं और किसी तरह की बात नहीं करती हैं। टेंशन और दुख उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था।

हालांकि नोरा फतेही के फैंस को अभी इस बात का अंदाजा नहीं है कि उनके साथ क्या हुआ है। फिलहाल इतना तो तय है कि वो किसी करीबी को खो चुकी हैं। नोरा फतेही की ऐसा हालत इसके पहले किसी ने नहीं देखी थी। वीडियो वायरल होते ही लोग कमेंट्स कर रहे हैं और कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं।

नोरा फतेही को रोते देख लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

एयरपोर्ट से रोने का वीडियो सामने आते ही एक ने लिखा, ''ये रो क्यों रही है कोई बताएगा।'' एक ने लिखा, ''लगता है कोई पर्सनल प्रॉब्लम है।'' एक ने लिखा, ''रो रही है क्योंकि वह भी हमारी तरह एक इंसान है।''

एक ने लिखा, ''अगर वह रो रही है तो इसमें क्या बुराई है? वह भी सबकी तरह एक इंसान है और उसकी भी भावनाएँ होती हैं!'' एक ने लिखा, ''नहीं मैम रोना मत क्योंकि अगर आप रोएंगी तो सोशल मीडिया भी रोएगा।'' नोरा फतेही के इस वीडियो पर लोग ऐसे रिएक्ट कर रहे हैं।

Read more about: nora fatehi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X