इस एक्टर के प्यार में पागल थीं Nora Fatehi, रोज करवाती थीं किस, फिर उसी ने धोखा देकर किसी और से कर ली शादी

Nora Fatehi

Nora Fatehi Video: बॉलीवुड की सुपरहॉट एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर आए दिन कोई ना कोई खबर सामने आती रहती हैं। एक्ट्रेस के वीडियोज भी सामने आते ही रहते हैं। नोरा आज भले ही कैमरे के सामने ज्यादा दिखाई देती हैं। लेकिन एक वक्त था जब वो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस को डांस सिखाया करती थीं।

नोरा फतेही उस वक्त काफी चर्चा में आईं, जब उन्होंने बिग बॉस में एंट्री ली। उन्होंने बिग बॉस के सीजन 9 में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री की थी। इस शो से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस सीजन में नोरा की नजदीकियां एक्टर प्रिंस नरूला से काफी ज्यादा बढ़ी हुई थीं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के काफी करीब स्पॉट किया जाता था।

इस सीजन से नोरा के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थे, जिसमें वो प्रिंस नरूला के काफी करीब आती हुईं नजर आती थीं। एक वीडियो में दिख रहा है कि प्रिंस किस तरह से नोरा को गोद में बिठाकर उन्हें बहला रहे हैं और उन्हें बार-बार किस करते नजर आ रहे हैं।

एक और वीडियो में नोरा प्रिंस नरुला के पास जाती हैं और उनसे पूछती हैं कि उन्हें क्या हुआ है, वो परेशान क्यों हैं? प्रिंस उन्हें खींचकर उन्हें लिप किस करने लग जाते हैं। बाद में नोरा और भी किस मांगने लग जाती हैं तो प्रिंस नरुला उनके गालों पर बार-बार किस करने लग जाते हैं और फिर वहां से चले जाते हैं।

आपको बता दें, इसी सीजन में नोरा और प्रिंस के साथ युविका चौधरी भी थीं, नोरा के एलिमिनेशन के बाद प्रिंस नरुला की नजदीकियां एक्ट्रेस युविका चौधरी के साथ बढ़ने लगीं और फिर ये ऐसी बढ़ीं कि दोनों ने जल्द ही शादी कर ली। युविका और प्रिंस ने साल 2018 में एक-दूसरे का हाथ थाम लिया और तभी से दोनों पावर कपल होने की मिसाल पेश करते नजर आते हैं।

Read more about: nora fatehi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X