श्रीलीला संग ब्रेकअप की खबरों पर नोरा फतेही ने कार्तिक आर्यन पर कसा तंज? बोलीं- कोई बचा है जिसको डेट ना किया..

Nora Fatehi On Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता बन चुके हैं और आपको बता दें कि हाल ही में जयपुर में हुए आईफा 2025 को उन्होंने होस्ट भी किया। अपनी होस्टिंग से हर किसी को उन्होंने इंप्रेस भी कर दिया और इसी बीच इवेंट में नोरा फतेही ने कुछ ऐसा एक्टर को कह दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन अक्सर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। ज्यादातर एक्ट्रेसेस के साथ में उनके लिंकअप की खबरें आती रहती हैं। इसी बीच कार्तिक आर्यन का नाम साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस श्री लीला के साथ में भी जोड़ा जा रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन को एक्ट्रेस श्री लीला के साथ में एक फिल्म में देखा जाने वाला है। जब से यह खबर सामने आई है तभी से दोनों की लिंक अप की खबर भी सामने आने लगी है। इसी को लेकर आईआई 2025 में नोरा फतेही ने कार्तिक आर्यन पर तंज कस दिया।
दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इस वीडियो में नोरा फतेही ने कार्तिक आर्यन को रोल करते हुए कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद वहां पर बैठे लोग हंसने लगे। वायरल वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि करण जौहर और कार्तिक आर्यन ऑडियंस में जाकर नोरा फतेही से बात करते हैं।
तब करण जौहर ने नोरा फतेही से सवाल किया कि क्या आप फर्स्ट क्लास टिकट लेकर लंदन जाओगी? इस पर नोरा फतेही ने सवाल किया कि क्या मैं आपके साथ जा रही हूं? इस पर करण जौहर ने जवाब दिया कि मैं कार्तिक की बात कर रहा हूं। बाद में करण जौहर कहते हैं कि मैं और कार्तिक दोनों ही नहीं जा रहे हैं लेकिन आपकी पूरी ट्रिप स्पॉन्सर हो जाएगी।
फिर नोरा फतेही जवाब देते हुए कहती है कि कोई इंडस्ट्री में ऐसा है जिसको आपने डेट नहीं किया है। नोरा फतेही का यह स्टेटमेंट सुनने के बाद में वहां पर मौजूद लोग हंसने लगे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि आईआई 2025 में कार्तिक आर्यन की मां ने श्रीलीला और एक्टर की डेटिंग को लेकर हिंट दिया था। दिवाली पर दोनों की फिल्म भी रिलीज होने वाली है जिसका फर्स्ट लुक आ चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











