..................... Nora Fatehi took Rifle and Marcel art training for Bhuj The Pride of India! भुज के लिए नोरा फतेही ने ली राइफल और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग! - Hindi Filmibeat

भुज के लिए नोरा फतेही ने ली राइफल और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग, अजय देवगन के साथ करेंगी धमाका!

भुज द प्राइड ऑफ इंडिया.. एक सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म इस समय चर्चा में है। सुपरस्टार अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा समेत कई शानदार कलाकार इस फिल्म का हिस्सा होंगे। फिल्म में सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेट नोरा फतेही को माना जा रहा है क्योंकि वो इस फिल्म में दमदार एक्टिंग करने वाली हैं जो कि ट्रेलर में दिखी है। इससे पहले बाटला हाउस में नोरा फतेही ने अपनी एक्टिंग की झलक दिखाई थी और काफी तारीफ हुई थी।

इसके बाद नोरा को अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने का मौका भुज में मिला है। उन्होने अभी तक सिर्फ आइटम नंबर्स किए हैं और काफी प्रसिद्धि हासिल की है। अब खबर आ रही है कि नोरा फतेही ने इस फिल्म के लिए राइफल्स चलाने की ट्रेनिंग ली है और काफी समय से मार्शल आर्ट भी सीखा है।

nora fatehi, नोरा फतेही, भुज द प्राइड ऑफ इंडिया

पता चला था कि अभिनेत्री इस फिल्म में एक जासूस की भूमिका होंगी जो कि देश की मदद के लिए पाकिस्तान में रहती हैं। इस खबर के बाद फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं और इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

भुज की कहानी 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुई एक सच्ची और साहसिक घटना से प्रेरित है। स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका में अजय देवगन हैं।

दिलबर गर्ल के नाम से मशहूर नोरा फतेही उन सितारों में से हैं जिन्होने काफी कम समय में एक बड़ा नाम बनाया है। नोरा फतेही ने कई सितारों के साथ काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X