"स्ट्रीट डांसर 3D" के इस डांस सीक्वंस के लिए नोरा फतेही को देने पड़े 20 रीटेक्स, जानें क्यों!

By Staff

बैक टू बैक बेहतरीन गानों का हिस्सा बनकर एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपनी एक अलग जगह बनाई है। नोरा फतेही एक बेहतरीन डांसर हैं और यह सभी जानते हैं। लेकिन बता दें, नोरा ने रेमो डिसूजा की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी के इंट्रोडक्शन डांस सीक्वंस में लगभग 20 टेक्स लिए। वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही स्टारर यह फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी में वरुण धवन के साथ नोरा अहम किरदार निभा रही हैं। बाटला हॉउस के साकी-साकी और सत्यमेव जयते के दिलबर सॉन्ग जैसे बेहतरीन गाने देने के बाद इस बार वह स्ट्रीट डांसर में और बड़ा धमाका करने को तैयार हैं। ऐसे में फिल्म में उनका इंट्रोडक्ट्री डांस सीक्वंस है, जिसकी शूटिंग लंदन में फिल्म की शूटिंग के पहले दिन ही हुई थी।

Nora Fatehi

नोरा कहती हैं कि शूटिंग खत्म होने के बाद रेमो सर ने बताया कि मैंने एक नया ही रिकॉर्ड बनाया है। अब तक किसी एक्टर को इस तरह के सीक्वेंस को शूट करने के लिए इतने रिटेक्स की जरूरत नहीं पड़ी है। और उस दिन जितने भी हार्ड ड्राइव वह लेके आये थे, सब मेरे शॉट्स से ही भर गए थे।

नोरा ने कहा, आज सभी को वह सीक्वेंस पसंद आ रहा है, लेकिन यह इतना आसान नहीं था। मुझे इस सीक्वंस के लिए एक महीने तक प्रैक्टिस करनी पड़ी थी। लेकिन लंदन जाने से एक हफ्ते पहले अचानक कोरियोग्राफी और डांस स्टाइल बदल दिया गया था। मैं भी हैरान थी.. क्योंकि मेरी टीम फिल्म में द रॉयल्स बेहतरीन डांसर है और उन्हें अपना बेस्ट देना था और निसंदेह वह सभी बेहतरीन डांसर्स हैं भी।

रेमो सर ने मुझे कहा कि वह पूरे डांस सीक्वंस को सिंगल टेक में ओके करना चाहते हैं। लेकिन मैं मानसिक तौर पर इस बात के लिए तैयार नहीं थी। इस डांस स्टाइल में आर्म्स और कोर स्ट्रेंथ चाहिए था। मुझमें वह स्ट्रेंथ है, लेकिन इसके बावजूद मुझे अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर आना ही पड़ा। चूँकि मैं नयी एक्टर हूँ, तो ऐसे भव्य सेट अप में काम करना आसान नहीं था। इस बात के प्रेशर में मैंने कई सारे रिटेक्स दिए। फिल्म की शूटिंग के दौरान यहां तक कि मेरी पीठ और गर्दन में चोट भी आ गई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X