नोरा फतेही ने किया खुलासा-"भारत आते ही हुआ था 20 लाख का नुकसान, यहां विदेशियों की लाइफ बहुत कठिन है"
एक्ट्रेस नोरा फतेही को उनके दमदार डांस परफॉर्मेंस के वजह से खूब जाना जाता है। फिल्म 'सत्यमेव जयते' में 'दिलबर' गाने से नोरा फतेही ने न केवल जबरदस्त पहचान बनाई, बल्कि लोगों का भी खूब दिल जीता है। हाल ही नोरा वरुण धवन के साथ फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में अहम किरदार निभाती नजर आई थीं।
लेकिन नोरा का यह सफर इतना भी आसान नहीं रहा है। एक्ट्रेस को बॉलीवुड में अपने डेब्यू के दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां तक कि भारत आने के बाद नोरा फतेही को 20 लाख का नुकसान भी हुआ था। इस बात का खुलासा खुद नोरा फतेही ने एक चैट शो के दौरान दिया।

इस चैट शो में नोरा फतेही ने कहा, "भारत में विदेशियों का जीवन काफी कठिन होता है। हम कई चीजों से गुजरते हैं, जिनके बारे में लोग जानते भी नहीं हैं। इतना ही नहीं, वह हमारे पैसे भी ले लेते हैं। ऐसा मेरे साथ भी हुआ है, मुझे याद है अपनी पहली एजेंसी, जो मुझे कनाडा से यहां मिली थी। वह अपने व्यवहार के मामले में काफी आक्रामक थे और मुझे ऐसा महसूस भी होता था कि मुझ सही तरीके से गाइड नहीं किया जा रहा है। ऐसे में मैंने उस एजेंसी को छोड़ना चाहा। लेकिन उन्होंने मुझसे मेरे पैसे देने से मना कर दिया। उस समय मैंने अपने 20 लाख खो दिये, यह पैसे मैंने एड कैंपेन से कमाए थे।"


Click it and Unblock the Notifications