एयरपोर्ट पर अचानक पहुंच कर नोरा फतेही के क्रेजी फैन ने दिया बड़ा सरप्राइज, देखिए VIDEO
बॅालीवुड की बेहतरीन डांसर नोरा फतेही एक बार फिर से चर्चा में हैं। हालांकि इस बार वो कहीं पर डांस मूव्स दिखाते हुए या फिर अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से नहीं छाई हुई हैं। बल्कि एक्ट्रेस के साथ एयरपोर्ट पर ऐसा कुछ हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। नोरा फतेही की लोकप्रियता का क्या आलम है ये तो उनके डांस वीडियो की तेजी से बढ़ते हुए व्यूज से आसानी से पता चलता है। नोरा फतेही के फैन उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं।
ऐसा ही कुछ हुआ मुंबई एयरपोर्ट पर जहां नोरा का एक फैन ने उनका काफी लंबे समय तक इंतजार किया और जब एक्ट्रेस आयीं तो उन्हें एक सरप्राइज भी मिला। बुधवार शाम जब नोरा फतेही मुंबई पहुंची तो उन्हें एयरपोर्ट पर एक शख्स मिला जो कि उनका इंतजार कर रहा था। जो वीडियो सामने आया है उसे सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

जहां पर कैमरा के सामने नोरा के इस फैन ने बताया कि वह औरंगाबाद से खास तौर पर उनसे मिलने के लिए मुंहई आया है और इस फैन ने अपने हाथ में नोरा के नाम का टैटू भी बनवाया है। जिसे देखकर नोरा काफी भावुक हो जाती हैं।
वहां मौजूद फोटोग्राफर नोरा को ये बताते हुए नजर आते हैं कि ये फैन उनका काफी लंबे समय से इंतजार कर रहा ता। इसके बाद फैन के साथ मिलकर नोरा केक भी काटती हुई नजर आती हैं। नोरा का ये वीडियो आप भी देखिए जो कि तेजी से देखा जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications