दिलबर गाने पर फिर नोरा फतेही ने लगाई आग, सुपरहॉट डांस स्टेप्स देख उड़े फैंस के होश VIDEO
आइटम गर्ल नोरा फतेही का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। ये वीडियो इतना धमाकेदार है जिसे लगातार फैंस द्वारा पसंद किया जा रहा है। ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर नोरा ने दिलबर दिलबर आइटम सॉन्ग पर एक बार फिर सुपरहॉट डांस किया। जैसे ही नोरा ने शेयर किया वैसे ही सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होने लगा। अभी तक इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा यूजर्स ने पसंद कर डाला है।
अक्सर नोरा फतेही अपने बोल्ड और हॉट अवतार को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से बोल्ड और हॉट वीडियो को शेयर करती हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि उन्हें 14 मिलियन से भी ज्यादा यूजर्स फॉलो करते हैं। हर पोस्ट पर लाखों लाइक और कमेंट्स होते हैं।
एक बार फिर नोरा ने बोल्ड वीडियो शेयर फैंस को खुश कर दिया है। इस वीडियो में नोरा के डांस स्टेप्स काफी अट्रैक्टिव हैं। उन्होंने फिर से अपने डांस से फैंस का दिल जीता है। सत्यमेव जयते के गाने दिलबर दिलबर में नोरा ने ही धूम मचाई थी। एक बार फिर इस वीडियो को देख आइटम सॉन्ग की याद आ गई है।


Click it and Unblock the Notifications