'बेली डांस ना होता तो...', Nora Fatehi की स्ट्रगल स्टोरी सुन आंखों में आ जाएंगे आंसू, एक दिन में करती थी 3 शो

Nora fatehi

Nora Fatehi Struggle Story: नोरा फतेही बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन मानी जाती है और आपको बता दें कि उनका डांसिंग स्टाइल काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। जब भी वह स्टेज पर डांस करने के लिए उतरती हैं तो लाखों लोगों की दिल की धड़कन भी तेज हो जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि कड़े संघर्ष के बाद में उन्होंने इस मुकाम को पाया है।

इसी बीच नोरा फतेही का एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है जो बेहद पुराना भी है। इस वीडियो में वह अपने संघर्ष को लेकर बात करती हुई नजर आई। उन्होंने बताया कि कुछ कारणों के चलते उन्हें और उनके भाई को अकेले रहना पड़ा।

नोरा फतेही ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मेरे परिवार में कुछ दिक्कत थी और इसीलिए मैं और मेरा भाई बिल्कुल अकेले हो गए थे। हम दोनों को अकेले जीना था। हम बहुत छोटे थे और मैं भी 17 साल की थी। मैंने कभी भी काम नहीं किया था। उस वक्त मेरे पास में ना तो कोई घर था और ना ही मेरे पास पैसे थे।"

एक्ट्रेस ने आगे बात करते हुए कहा कि "मेरे ऊपर सभी जिम्मेदारियां थी और तब मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। फिर मैंने बेली डांस करना शुरू किया। इवेंट्स और वेडिंग्स में काम किया। मैं बहुत मेहनत करती थी और दिन में कई बार तीन-तीन शो करने पड़ते थे। फिर भी मैंने हार नहीं मानी।"

नोरा फतेही ने बताया कि "अगर मेरे जीवन में बेली डांस नहीं होता तो मैं अपने सपनों को पूरा करने के लिए भारत नहीं आ पाती। एक्ट्रेस भी नहीं बन पाती।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह पूरा वीडियो नोरा फतेही को एक रियलिटी शो के दौरान दिखाया गया था। जिसको देखने के बाद में वह खुद भी काफी इमोशनल हो गई थी और रोने लगी थी।

Read more about: nora fatehi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X