'Sarke Chunar' पर दोहरी मार, पहले बैन हुआ गाना, अब Nora Fatehi के खिलाफ जारी हुआ फतवा
Nora Fatehi Song Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस Nora Fatehi एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका नया गाना 'Sarke Chunar Teri Sarke' है। फिल्म KD: The Devil का यह ट्रैक रिलीज होते ही विवादों में घिर गया और सोशल मीडिया से लेकर धार्मिक संगठनों तक चर्चा का विषय बन गया।

Fatwa on Nora Fatehi Song: 'Sarke Chunar' को बताया गया आपत्तिजनक
इस गाने को लेकर कुछ धार्मिक नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गाने के कंटेंट और प्रेजेंटेशन को 'अश्लील' और 'धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ' बताते हुए Nora Fatehi के खिलाफ फतवा जारी किया गया है। इस कदम ने विवाद को और ज्यादा बढ़ा दिया है और मामला अब सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं रहा।
KD The Devil Song Ban: 'Sarke Chunar' पर लगा बैन, मेकर्स पर दबाव
विवाद बढ़ने के बाद इस गाने पर बड़ा एक्शन लिया गया। बताया जा रहा है कि KD: The Devil के इस ट्रैक को कई प्लेटफॉर्म्स से हटाने के निर्देश दिए गए हैं। बढ़ते विरोध और शिकायतों के चलते मेकर्स पर दबाव बना और आखिरकार गाने को हटाना पड़ा।
Sarke Chunar Song Controversy: अश्लीलता और कंटेंट पर उठे सवाल
गाने को लेकर सबसे ज्यादा आलोचना इसके लिरिक्स और डांस मूव्स को लेकर हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे 'वल्गर' बताया। कई लोगों ने इसे महिलाओं की गलत इमेज पेश करने वाला कहा। कुछ सेलेब्रिटीज ने भी इस ट्रैक की आलोचना की और इस वजह से यह गाना रिलीज होते ही ट्रेंडिंग विवाद बन गया।
Nora Fatehi Reaction: Nora Fatehi ने दी सफाई
लगातार बढ़ते विवाद के बीच Nora Fatehi ने अपना रिएक्शन भी दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें गाने के लिरिक्स की पूरी जानकारी नहीं थी। उन्होंने प्रोजेक्ट टीम पर भरोसा करके काम किया। कुछ चीजों में तकनीक (AI) के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठाए। उनकी इस सफाई के बाद भी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा।
Nora Fatehi Legal Trouble: शिकायतें, नोटिस और बढ़ता विवाद
यह मामला अब कानूनी रूप भी ले चुका है। गाने के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हई हैं। अलग-अलग इंस्टीट्यूट ने नोटिस जारी किए। सोशल मीडिया पर लगातार विरोध हो रहा है। इन सबके चलते KD: The Devil और Nora Fatehi दोनों चर्चा के केंद्र में आ गए हैं।
Nora Fatehi Viral News: क्यों इतना बड़ा बन गया यह विवाद?
इस पूरे मामले के तेजी से वायरल होने के पीछे कई वजहें हैं जैसे- गाने का बोल्ड और विवादित कंटेंट, धार्मिक एंगल जुड़ना, सोशल मीडिया पर तेजी से फैलता विरोध और फतवा और बैन जैसे बड़े कदम ने इस गाने को और कॉन्ट्रोवर्शियल बना दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











