पीछे से पूरी खुली ड्रेस में Nora Fatehi ने यूं मटकाई कमरिया, लोग भूले मलाइका अरोड़ा की बतख वाली चाल

Nora Fatehi Video: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही आए दिन किसी ना किसी इवेंट में शिरकत करती नजर आ ही जाती हैं। एक्ट्रेस कभी भी अपने लुक से फैंस के दिलों को घायल करने का मौका नहीं छोड़ती हैं और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा किया कि उनके फैंस के तो होश ही उड़ गए।
नोरा की चाल
सोमवार को नोरा को बांद्रा में एक प्रोग्राम में हिस्सा लेने के दौरान देखा गया था। एक्ट्रेस ने एक साटन ब्लैक स्ट्रैपी बैकलेस ड्रेस पहनी थी और जैसी कि उम्मीद थी, अपने शानदार लुक से उन्होंने सभी का ध्यान खींचा। एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत तो लग रही थीं, लेकिन उनकी चाल ने लोगों को उन्हें बार-बार देखने पर मजबूर कर दिया था। नोरा की ये चाल देखकर कई लोगों को मलाइका की बतख वाली चाल याद आ गई। काले रंग के इस सिंपल आउटफिट में भी नोरा हॉट लग रही थीं और उनके इस लुक को और हॉट बना रहा था उनकी ड्रेस का थाई हाई स्लिट, जहां से उनकी टोन्ड लेग्स झलककर सामने आ रही थी।
नोरा का करियर
नोरा के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने 2014 में 'रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन' के साथ बॉलीवुड की शुरुआत की, उसके एक साल बाद बिग बॉस 9 में भाग लिया। तेलुगु सिनेमा में उनकी लोकप्रियता की शुरुआत 'टेम्पर', 'बाहुबली: द बिगिनिंग' और 'किक 2' जैसी फिल्मों के हिट गानों से हुई। अकेले इंस्टाग्राम पर उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और उनके पास 'दिलबर', 'कमरिया', 'ओ साकी साकी' और 'गर्मी' जैसे कई ब्लॉकबस्टर गाने हैं, इन्हीं गानों में उनके शानदार डांसिंग स्किल की वजह से लोग उन्हें जानने लगे थे।
नोरा की आने वाली फिल्म
नोरा फतेही ने दो मलयालम फिल्मों, डबल बैरल और कायमकुलम कोचुन्नी में भी अभिनय किया। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्होने हाल ही में यूएस में अक्षय कुमार के साथ 'द एंटरटेनर्स टूर' किया था। नोरा के साथ जाने वाली हसीनाओं में दिशा पटानी, मौनी रॉय, सोनम बाजवा शामिल थीं। नोरा '100 प्रतिशत' में नजर आएंगी, जिसे साजिद खान निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम, शहनाज गिल और रितेश देशमुख भी होंगे। उन्हें आयुष्मान खुराना की थ्रिलर फिल्म 'एन एक्शन हीरो' के गाने 'जेड़ा नशा' में भी देखा गया था, जिसे उनके सिजलिंग डांस के लिए जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिली थीं।


Click it and Unblock the Notifications