मानने को तैयार ही नहीं Nora Fatehi, अब स्टेज पर जाकर भिगाया बदन और करने लगीं अश्लील डांस

Nora Fatehi Bold Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें अपने शानदार डांसिंग स्किल के लिए जाना जाता है। नोरा ने हर बार अपने टैलेंट लोगों को हैरान किया है। उनकी टूटी-फूटी हिंदी भी लोगों को खूब सुहाती है। इन दिनों नोरा का एक बेहद बोल्ड वीडियो वायरल हो रहा है।
नोरा फतेही का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने ठुमकों से स्टेज पर आग लगाती हुई नजर आ रही हैं। नोरा फतेही का ये स्टाइल देखकर तो किसी के भी पसीने छूट सकते हैं। इस वीडियो में नोरा का बेहद बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है।
स्टेज पर नोरा 'नाच मेरी रानी' पर स्टेप्स करती हुई नजर आ रही हैं। फिर वो अपने हाथ में पानी की बोतल लेती हैं और अपने बदन पर डालने लगती हैं। नोरा का ऐसा डांस देखकर कुछ लोग तो उनके हुस्न की तारीफ कर रहे हैं लेकिन कुछ लोगों ने हसीना को ट्रोल भी किया है। उन्होंने नोरा के डांस को अश्लील कहा है।
आपको बता दें, ऐसा ही डांस नोरा फतेही ने रिएलिटी डांस शो 'डांस प्लस प्रो' पर किया था। अपने 'अश्लील' डांस परफॉर्मेंस के लिए नोरा को आलोचना का सामना करना पड़ा। एक वायरल वीडियो में, उन्हें नाचते हुए और अपने शरीर पर पानी डालते हुए देखा गया था। परफॉर्मेंस ने जजों और कंटेस्टेंट को सदमे और आश्चर्य में डाल दिया था। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिससे एक्ट्रेस की काफी आलोचना भी हुई थी।
नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अक्सर अपने डांस रिहर्सल वीडियो साझा करती हुई और इंस्टाग्राम पर फैंस को अपने दिन के बारे में जानकारी देती हुई देखी जाती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस किसी डीपफेक वीडियो की शिकार हो गई थीं। इस वीडियो में नोरा ने अपने सोशल मीडिया पर एक ब्रांड को प्रमोशन के लिए उनका डीपफेक वीडियो इस्तेमाल करने पर नाराजगी जताई।


Click it and Unblock the Notifications