नोरा फतेही की कार को टक्कर मारने वाला अरोपी गिरफ्तार, एक्ट्रेस ने साझा किया हादसे का वो खौफनाक पल
Nora Fatehi First Video After Car Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही का बीते दिन मुंबई में कार एक्सीडेंट हो गया। नोरा फ्रेंच म्यूजिक प्रोड्यूसर और डीजे डेविड गुएटा के एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के लिए घर से निकली थीं। उसी दौरान मुंबई में ही उनका एक्सीडेंट हो गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक शराबी ड्राइवर ने उनकी कार को टक्कर मारी दी थी, लेकिन मौके पर नोरा की टीम वहां पहुंचीं और एक्ट्रेस को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर्स ने नोरा फतेही की जांच की। चूंकी सिर पर हल्की चोट थी इसलिए एक्ट्रेस का CT SCAN भी किया गया। डॉक्टर्स का कहना है कि नोरा के सिर पर हल्की चोट आई है। और बस कुछ मामूली खरोचें आई हैं। डॉक्टर्स ने एक्ट्रेस को आराम करने की सलाह दी है, लेकिन इसके बाद भी एक्ट्रेस ने पहले से तय इवेंट में जाने का फैसला किया। जी हां, एक्ट्रेस ने बीती रात का कॉन्सर्ट अटेंड किया। और कॉन्सर्ट को पूरा करने के बाद उन्होंने इस घटना के बारे में खुलकर बात की।
नोरा ने साझा किया वो खौफनाक पल
नोरा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह उस खौफनाक पल को याद करते हुए अपनी आपबीती सुनाती हैं। नोरा यह भी बताती हैं कि जो शख्स शराब पीकर गाड़ी चला रहा था पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। नोरा कहती हैं कि वह इसीलिए ड्रिंक एंड ड्राइव और ड्रग्स जैसी चीजों को प्रमोट नहीं करती हैं।
मैं ऐसी चीजों का सपोर्ट नहीं करती
नोरा ने बताया कि यह एक्सीडेंट 20 तारीख की दोपहर को हुआ था। कार तेजी से मेरी ओर बढ़ी और मेरी कार को जोर की टक्कर मारी। मेरा सिर कार की विंडो पर जाकर लगा। अच्छी बात यह है कि मुझे अधिक चोट नहीं आई है मैं बिल्कुल ठीक हूं बस थोड़ी सूजन है। नोरा गुस्सा जाहिर करते हुए आगे कहती हैं कि मैं ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ हूं क्योंकि इससे सामने वाले को भी नुकसान पहुंचता है। ड्रिंक करके आप अपने होश में नहीं रहते हैं और नहीं पता होता कि आपको और सामने वाले को कितनी चोट लग जाए।


Click it and Unblock the Notifications











