नोरा फतेही ने जब मेट्रो में लेट-लेट कर किया डांस, वीडियो देख आंखों पर नहीं कर पाएंगे यकीन

nora fatehi

Nora Fatehi Metro Dance Video Viral: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने वाली हसीना नोरा फतेही (Nora fatehi) अपने डांस स्टाइल की वजह से खास पसंद की जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो आए दिनों वायरल होते रहते हैं। फैन्स ही क्या सितारे भी नोरा फेतही के फैन हैं। नोरा इतनी पॉपुलर हो गई हैं कि हर आइटम सॉन्ग में नोरा फतेही के डांस मूव्स देखे जाते हैं। वहीं हाल ही में नोरा फतेही का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख आप भी हैरान रह जाएंगे।

मेट्रो में धड़ल्ले से डांस करती दिखीं नोरा फतेही
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा फतेही को-ऑर्ड सेट पहने नजर आ रही हैं। नोरा पहले तो मेट्रो में बैठती हैं इधर उधर देखती हैं, लेकिन उसके बाद वह मेट्रो में बैठकर लेटकर डांस करती नजर आ रही हैं। उसके साथ एक भारी भीड़ भी देखी जा सकती है। नोरा इस दौरान ऐसे-ऐसे डांस मूव्स करती हैं जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। बता दें कि यह डांस वह अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कर रही थीं। फिलहाल तो सोशल मीडिया पर यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि यूजर्स के सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा जब सेलिब्रिटी ही ऐसा कर रहे हैं तो आम जनता से क्या ही उम्मीद की जाए। तो वहीं दूसरे ने कहा आपको जनता को ऐसा करने से रोकना चाहिए ना कि खुद जाकर डांस करना चाहिए। वहीं नोरा के एक फैन ने उनकी तारीफ करते हुए कहा मानना पड़ेगा आप चाहें स्टेज पर हों या स्टेशन पर डांस आपका फुल कॉन्फिडेंस में होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X