सत्यमेव जयते 2: नोरा फतेही का नया गाना 'कुसू कुसू' रिलीज, डांस मूव्स से उड़ाए फैंस के होश-VIDEO

सत्यमेव जयते में दिलबर दिलबर गाने से मशहूर होने वाली नोरा फतेही का नया गाना रिलीज हो चुका है। ये गाना जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म सत्यमेव जयते 2 से हैं। नोरा फतेही का सेक्सी डांस मूव्स सत्यमेव जयते 2 के 'कुसू कुसू' गाने में देखने को मिला है। फैंस को एक बार फिर नोरा फतेही ने अपने बेले डांस से खुश कर दिया है।

Recommended Video

Bollywood Actress Nora Fatehi ने Airport पर दिखाया अपना Stylish Avtaar | FilmiBeat

नोरा फतेही ने अपने इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि उनका गाना रिलीज हो चुका है। नोरा फतेही 'सत्यमेव जयते 2' में डांस नंबर करती नजर आई हैं। इस गाने का नाम है 'कुसू कुसू'। इस गाने को किस कदर पसंद किया जा रहा है, इसका अंदाजा आप चंद मिनटों में आए हजारों व्यूज से लगा सकते हैं।

Nora Fatehi

नोरा फतेही के इस गाने में वह धमाकेदार बेले डांस स्टेप्स से फैंस का दिल जीतती दिख रही हैं। जहां एक तरफ वह सिल्वर ग्लिटर वाला आउटफिट में नजर आती हैं तो दूसरी तरफ वह ब्लैक ट्रांसपेरेंट सेक्सी ड्रेस में भी डांस करती नजर आ रही हैं। एक बार फिर नोरा ने अपने इस गाने से फैंस को अट्रैक्ट किया है।

नोरा फतेही के कुसू कुसू गाने के बारे में बात करें तो इसे म्यूजिक तनिष्क बाग्ची ने दिया है तो वहीं गाने के बोल भी तनिष्क बागची ने लिखे हैं जिनका साथ रश्मि विराग ने दिया है। गाने को जेहरा खान और देव नेगी ने आवाज दी है। गाने में नोरा के अलावा जॉन अब्राहम की झलक देखने को मिलती है।

नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इससे पहले अजय देवगन की फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आई थीं। अब वह सत्यमेव जयते 2 में आइटम नंबर करती दिखेंगी। ये फिल्म 26 नवंबर को रिलीज हो रही है। इससे पहले वह कमरिया, दिलबर दिलबर, गर्मी जैसे कई सुपरहिट आइटम नंबर दे चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X