नोरा फतेही की कार का एक्सीडेंट, ड्राइवर ने ऑटो रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर!
काफी समय से अभिनेत्री और शानदार डांसर नोरा फतेही चर्चा में चल रही है और इसके पीछे कारण है ठग सुकेश का मामला। लेकिन अब नोरा फतेही के फैंस काफी डर गए हैं क्योंकि एक हादसा हाल ही में होते होते बच गया है। दरअसल नोरा फतेही की कार का मंगलवार की शाम को एक्सीडेंट हुआ था। नोरा फतेही का ड्राइवर कार चला रहा था, जिसकी टक्कर ऑटो रिक्शा से हुई थी। हालांकि घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि नोरा फतेही उस कार में नहीं सवार थीं।
जब ये दुरर्घना हुई तब वह मशहूर गायक गुरु रंधावा के साथ 'डांस मेरी डांस' लॉन्च इवेंट में थीं। खबर है कि इस टक्कर के बाद उसे मुआवजे के लिए यहां सड़क पर लोगों के द्वारा उसके कॉलर से खींच लिया गया,

लेकिन ड्राइवर ज्यादा कुछ नहीं कर सका क्योंकि वह दोषी था और दुर्घटना से डर गया था, "बॉलीवुडलाइफ ने एक सूत्र के हवाले से कहा। कि इस टक्कर के बाद कार के ड्राइवर ने ऑटो चालक को लगभग 1,000 रुपये दिए।
अच्छी बात ये है कि दोनों चालक बिल्कुल सुरक्षित हैं लेकिन वाहन निश्चित रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। नोरा की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। नोरा फतेही काफी समय से अपने नए गाने डांस मेरी रानी को लेकर खबरों में है और सोशल मीडिया पर गुरु रंधावा के साथ उनकी तस्वीर सामने आई हैं।
गुरु रंधावा और नोरा बीच पर शूट कर रहे थे। कुछ दिनों पहले दोनों गोवा में स्पॉट किए गए थे। नोरा फतेही ने अपने इस करियर में एक से बढ़कर एक शानदार गाने दिए हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से धमाका करतीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications