नोरा फतेही के 'रूमर्ड बॉयफ्रेंड' पर रेप का आरोप! फुटबॉलर ने कहा- 'मैं निर्दोष हूं', अब सबकी नजरें कोर्ट पर
Achraf Hakimi rape allegation: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही की पर्सनल लाइफ काफी सीक्रेट रही है लेकिन पिछले काफी समय से हसीना का नाम मशहूर फुटबॉलर Achraf Hakimi के साथ जोड़ा जा रहा है। जो एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनके खिलाफ रेप का मामला चल रहा है, अब उन्होंने इस मामले को लेकर अपना पक्ष रखा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला साल 2023 में शुरू हुआ था, जब एक महिला ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद फ्रांस में जांच शुरू हुई थी।
हकीमी ने क्या कहा?
हकीमी ने हाल ही में बयान जारी कर कहा कि उन पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। उनका कहना है कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर भरोसा है और वह शांतिपूर्वक ट्रायल का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ आरोप लग जाना किसी को दोषी साबित नहीं करता। जब तक अदालत फैसला नहीं सुनाती, तब तक हर व्यक्ति कानून की नजर में निर्दोष होता है।
मामला अब कोर्ट में जाएगा
रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्रांस की अदालत ने इस मामले को ट्रायल के लिए आगे बढ़ाने का फैसला किया है। यानी अब कोर्ट में इस पूरे मामले की सुनवाई होगी। हकीमी की कानूनी टीम का कहना है कि वे अदालत में अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे।
निजी जिंदगी भी रही चर्चा में
अशरफ हकीमी का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस Nora Fatehi के साथ जोड़ा जाता रहा है। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया।
फिलहाल स्थिति क्या है?
अभी कोर्ट में सुनवाई की तारीख तय नहीं हुई है। जब तक अदालत कोई फैसला नहीं सुनाती, तब तक हकीमी को कानून के अनुसार निर्दोष माना जाएगा। यह मामला अब कानूनी प्रक्रिया में है और आगे क्या होगा, यह अदालत के फैसले के बाद ही साफ हो पाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











