जब फिल्मों का लालच देकर नोरा फतेही से फ्री में गाने शूट करवा लेते थे डायरेक्टर्स, बोलीं- अब मैं किसी के...

Nora fatehi

Nora Fatehi Career: आज के वक्त में नोरा फतेही बॉलीवुड इंडस्ट्री की है सेंसेशन बन चुकी है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनके डांस का हर कोई दीवाना है। अभी तक उन्होंने दिलबर से लेकर साकी साकी जैसे कई सारे गाने बॉलीवुड इंडस्ट्री को दे दिए हैं। पिछले लंबे समय से नोरा फतेही फिल्मों के अलावा रियलिटी शोज को जज करती हुई नजर आती है।

लेकिन हाल ही में नोरा फतेही ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि कई सारे डायरेक्टर्स ने उनसे फ्री में गाने शूट करवाए। एक्ट्रेस ने यहां पर खुलासा किया कि कई सारे डायरेक्ट उनको फिल्मों में लेने का वादा करते थे और गाने शूट करवा लेते थे। बाद में फिर वह गायब हो जाते थे।

बीबीसी एशिया नेट के साथ इंटरव्यू के दौरान और नोरा फतेही ने बात करते हुए कहा कि "अब मैं सेंसिटिव होना पूरी तरीके से बंद कर दिया है। मैं पहले बहुत रोती थी और अब मैं चीजों के लिए रोना बंद कर दिया है। पहले मैं रिजेक्शन से लेकर गॉसिप और काम ना मिलने की वजह से हर्ट हो जाती थी।"

नोरा फतेही ने आगे बात करते हुए कहा कि "बाद में अचानक मैंने इस बात को महसूस किया कि यह सब मेरे लिए बिल्कुल भी मायने नहीं रखता है। अगर कोई भी मुझे ना कहता है और काम नहीं देता है तो मैं खुद अपने लिए मौका ढूंढ लेती हूं। मेरे पास में रिसोर्स भी है और मैं बात भी कर सकती हूं। मैं खुद स्मार्ट हूं।"

अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि "मुझे इसको करने के लिए किसी और की जरूरत नहीं है। मैं अब एजेंसी, लोग, डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स के भरोसे नहीं रहती। कुछ लोग मेरे पास में आते हैं और मुझसे कहते हैं कि क्या तुम मेरी फिल्म के लिए फीवर की तरह कोई गाना कर दोगी। हम वादा करते हैं कि आपको अगली फिल्म में ले लेंगे।"

नोरा फतेही ने आगे बात करते हुए बताया कि "वो लोग फिल्म में लेने का वादा तो कर देते हैं लेकिन कभी इसको पूरा नहीं करते। कई डायरेक्टर्स मेरे साथ में ऐसा कर चुके हैं और बाद में वह गायब हो जाते हैं। इसीलिए मैंने उनके भरोसे रहना बंद कर दिया है। इसलिए मैं तब ही इसको करूंगी, जब मैं खुद चाहूंगी। मुझे उसके बदले में कुछ भी नहीं चाहिए और इस तरह मैं आगे बढ़ रही हूं।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नोरा फतेही का जन्म कनाडा में हुआ था और उनके माता-पिता मोरक्कन के रहने वाले हैं। इतना ही नहीं कुछ वक्त तक मॉडलिंग करने के बाद में तकरीबन 10 साल पहले नोरा फतेही सिर्फ ₹5000 लेकर भारत पहुंची थी। मुंबई में शुरुआती वक्त में नोरा फतेही 10 लड़कियों के साथ में फ्लैट शेयर किया करती थी।

बहुत कम लोगों को पता है कि लंबे संघर्ष के बाद में नोरा फतेही ने साल 2014 में फिल्म 'रोर: टाइगर्स ऑफ़ द सुंदरबन' के गाने से इंडस्ट्री में कदम रखा था। एक्ट्रेस को बाहुबली फिल्म के गाने मनोहरी में भी देखा गया था। साल 2018 में फिल्म सत्यमेव जयते के गाने दिलबर से वह रातों-रात स्टार बन गई थी। बाद में साकी-साकी से लेकर कमरिया जैसे कई सारे गाने उन्होंने किए।

More from Filmibeat

Read more about: nora fatehi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X