ऋतिक रोशन की फैन हैं ये एक्ट्रेस, कहा- "दिल से प्यार करती हूं, ऋतिक के साथ फिल्म करनी है"
ऋतिक रोशन बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग पिछले 20 सालों में बढ़ती ही गई है। अपने अभिनय से लेकर डांस, अंदाज और अपने लुक्स को लेकर ऋतिक अपने फैंस के बीच पॉपुलर हैं। आम पब्लिक ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड में भी ऋतिक के कई फैन रहे हैं।
हाल ही में खूबसूरत एक्ट्रेस नोरा फतेही एक चैट शो में शामिल हुई थी, जहां उनसे पूछा गया कि आप स्क्रीन पर किस अभिनेता के साथ डांस करना पसंद करेंगी? इस सवाल का जवाब देते हुए नोरा ने सुपरस्टार ऋतिक रोशन का नाम लिया और कहा कि ''मैं बॉलीवुड में हमेशा से सिर्फ एक अभिनेता को दिल से प्यार करती हूं जो ऋतिक रोशन हैं, इस बेहतरीन अभिनेता की को-स्टार मैं जरुर बनना चाहती हूं।''

बता दें, नोरा ऋतिक की बहुत बड़ी फैन हैं। नोरा का कहना है कि ''मैं ऋतिक को बेहद पसंद करती हूं और उनके जैसी डांसर बनना चाहती हूं। मैं कहो ना प्यार है के समय से ही ऋतिक की फैन हूं।''
बता दें नोरा फतेही एक परफॉर्मर, सिंगर और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने हाल ही में आयी फ़िल्म स्ट्रीट डांसर 3डी से खूब सुर्खियां बटोरी है। नोरा की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। नोरा एक बेहद ही हॉट और बोल्ड अभिनेत्री हैं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी लाखो मे फैन हैं, 12 मिलियन से ज्यादा लोगों ने उन्हें फॉलो करते है जो उन्हें बहुत पसंद करते हैं और नोरा की पसंद है ऋतिक रोशन जो करोड़ों दिलों पर राज करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
