नोरा फतेही करना चाहती हैं संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम, माधुरी दीक्षित से की काम दिलवाने की गुजारिश

बॉलीवुड ही नही बल्कि सात समंदर पार भी नोरा का जादू सबके सर चढ़ कर बोल रहा हैं। बहुत कम समय में अपने डांसिंग के पावर पैक मूव्स से नोरा ने सबके दिलों में अपनी खास जगह बना ली हैं। सोशल मीडिया पर नोरा का एक पोस्ट भी खलबली मचा देता हैं। यूं कहें कि सारा जहां इस वक्त नोरा के लिए बाहें पसारें खड़ा हैं।

इतनी शोहरत के बावजूद नोरा का एक सपना हैं जो अभी तक साकार नही हुआ हैं। जवाँ दिलों की ख्वाब बन चुकी नोरा के दिल में एक हसरत को पूरा करने की कसर बची हैं। जी हाँ, हाल ही में एक डांस रियालिटी शो पर मेहमान बन कर आई नोरा ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म में हीरोइन बनने की अपनी इच्छा जताई।

nora fatehi

शो की जज माधुरी दीक्षित नेने से नोरा ने गुजारिश की और कहा " अगर एक दिन आता हैं जहां संजय लीला भंसाली सर एक हेरोइन के लिए ढूंढ रहा हैं सो प्लीज टेल हिम अबाउट मी, मैं हेरोइन बनाना चाहती हूं "। यानि कि खुल्लम खुल्ला नोरा ने इस बात की इच्छा जाहिर कर दी कि वो सिर्फ डांसर ही नही बल्कि एक सफल अभिनेत्री बनने के लिए भारत आयी हैं।

माधुरी दीक्षित की नोरा फतेही हैं बहुत बड़ी फैन

माधुरी दीक्षित की नोरा फतेही हैं बहुत बड़ी फैन

यहां तक की नोरा ने, ये भी कहा कि वो माधुरी दीक्षित की बहुत बडी फैन हैं जिनसे प्रेरित होकर ही वो भारत आयी हैं जिन्होंने एक बिलियन से ज्यादा दफा फिल्म 'देवदास' देखी हैं।

 नोरा ने कबूल किया हीरोइन बनने का सपना

नोरा ने कबूल किया हीरोइन बनने का सपना

आपको बता दे कि कुछ महीनें पहले ही सोशल मीडिया पर नोरा के फैंस चाह रहे थे कि नोरा, संजय लीला भंसाली की फिल्म में हीरोइन बने और अब तो खुद नोरा ने भी अपने सपने को कुबूल लिया हैं। खैर, चाहे वीडियो में अपने कातिल मूव्स से खलबली मचानी हो या फिल्म में किसी भी खास किरदार को अंजाम देना हो, नोरा हर तरह से काफी हिट हो रही हैं।

डांस शो में पहुंची थीं नोरा

डांस शो में पहुंची थीं नोरा

बता दें हाल में ही नोरा फतेही डांस शो डांस दीवाने सीजन 3 के स्टेज पर नजर आई थीं। वह बतौर मेहमान शो में पहुंची थीं।

माधुरी के साथ लगाए ठुमके

माधुरी के साथ लगाए ठुमके

इस डांस शो में नोरा और माधुरी दोनों ने जमकर डांस किया था। नोरा ने माधुरी के सॉन्ग मेरा पिया घर आया पर तो माधुरी ने दिलबर दिलबर में जबरदस्त कमरिया हिलायी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X