नोरा फतेही ने परिणीति चोपड़ा से छीन ली फिल्म- अजय देवगन की इस फिल्म में निभाएंगी दमदार किरदार
हिंदी फिल्मों में इस समय आइटम नंबर और डांस की बात करें तो नोरा फतेही का नाम सबसे आता है और वो लगभग हर फिल्मों में धमाका करते नजर आ रही हैं। लेकिन इस समय जो खबर आ रही है वो नोरा के फैंस के लिए काफी ज्यादा शानदार है क्योंकि वो एक फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं। इस फिल्म में वो एक आइटम डांसर की तरह नहीं बल्कि एक एक्ट्रेस के तौर पर जुड़ेंगी।
बड़ी बात ये है कि नोरा फतेही ने इस फिल्म में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को रिप्लेस किया है। हम बात कर रहे हैं अजय देवगन की फिल्म भुज की जिसमें पहले परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली थीं।

लेकिन परिणीति इस समय साइना नेहवाल बायोपिक और द गर्ल ऑन ट्रेन जैसी फिल्मों में बिजी हैं। यही वजह है कि फिल्म नोरा की झोली में जा गिरी है। इस फिल्म में नोरा फतेही एक स्पाई का किरदार निभाएंगी जो कि शानदार होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications