छोटी सी स्कर्ट और ब्रालेट में नोरा फतेही ने कूद कूदकर किया ऐसा डांस... कभी हटाई स्कर्ट तो कभी...

Nora Fatehi Video: डांसिंग सेंसेशन नोरा फतेही के लेटेस्ट लुक्स और डांस वीडियो का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। नोरा फतेही ने हाल ही में 6 फरवरी को दुबई में अपना 31वां जन्मदिन मनाया। हसीना ने इस दौरान अपने दोस्तों के साथ जमकर पार्टी और सेलिब्रेशन किया। बर्थडे सेलिब्रेशन से नोरा फतेही के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।
इसी कड़ी में अब नोरा के कुछ और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। सामने आए इन वीडियो में नोरा यॉट पर सब कुछ भूलकर मस्ती में डूबी डांस करती दिखाई दे रही हैं।
इस दौरान नोरा ने फ्लोरल ब्रालैट टॉप और मिनी स्कर्ट पहना है। इस दौरान नोरा और उनके दोस्तों की पागलपंती को देखा जा सकता है। नोरा के बैली डांस पर उनकी फ्रेंड्स खूब हुटिंग कर रही हैं और उनका उत्साह बढ़ाते हुए साथ में नाच भी रही हैं।
नोरा फतेही अपने बर्थडे बिहेवियर की कई वीडियो पोस्ट कर चुकी है। एक वीडियो में वे कलरफुल शर्ट एंड ट्राउज़र में नजर आ रही है। हाई हील्स के साथ नोरा बेहद एटीट्यूड के साथ स्टाइल में पोज दे रही हैं।
डांसर और अभिनेत्री नोरा फतेही का दुबई में जन्मदिन का जश्न पूरे उत्साह के साथ जारी रहा। स्टार नोरा ने अपने गैंग के साथ शहर में खूब धूम मचाई। नोरा ने अपने खास दिन पर मस्ती की एक झलकियां इंस्टा पर शेयर की। डांसर नोरा अपने दोस्तों के साथ डिनर डेट पर भी गईं, उनके साथ यॉच पर पार्टी के बादवे रेड कार्पेट पर चलती नजर आईं। बर्थ-डे बैश से कई स्निपेट्स और फोटोज नोरा ने पोस्ट किए जिससे उनके फैंस भी बर्थ-डे को एन्जॉय कर सकें।
आपको बता देना, नोरा इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती है और उन्हें इंस्टा पर 44 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं। काम के मोर्चे की बात करें तो नोरा फतेही 100 प्रतिशत में रितेश देशमुख, शहनाज़ गिल और जॉन अब्राहम के साथ नज़र आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications