5 हाजर रुपये लेकर भारत आईं थीं Nora Fatehi, खाने को नहीं था कुछ हालत इतनी बुरी हो गई थी कि लेना पड़ा था...

Nora fatehi remembered her struggling time: नोरा फतेही (Nora fatehi) का नाम बच्चे से लेकर बड़ों तक की जुबान पर रहता है। वे अपने बेहतरीन डांस के अंदाज से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। नोरा ने दिलबर, साकी-साकी, हाय गर्मी जैसे कई हिट सॉन्ग दिए हैं। आज नोरा देश दुनिया में पूछी जाती हैं। उनके डांस के साथ ही उनकी खूबसूरती के भी चर्चे होते हैं। बता दें कि एक समय ऐसा भी गया था जब नोरा फतेही को बुरे दिन बिताने पड़े थे ना खाने को कुछ था और ना ही जेब में इतने पैसे थे कि अच्छा लाइफस्टाइल रख पाएं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने स्ट्रगल लाइफ को लेकर खुलासा किया है।
5 हजार रुपये लेकर भारत आई थीं नोरा फतेही
माशेबल इंडिया ऑफ द बॉम्बे जर्नी के लेटेस्ट एपिसोड में नोरा फतेही ने अपने कठिन समय को याद किया है। नोरा फतेही ने बताया कि यहां तक का उनका सफर आसान नहीं था। जी हां, उन्होंने एक नहीं बल्कि कई मुश्किलों का सामना किया है। नोरा बताती हैं कि जब वे भारत आईं थीं तब उनके पास अधिक रुपये नहीं थे। वे सिर्फ 5 हजार रुपये लेकर भारत आई थीं। उन्होंने 9 लड़कियों के साथ मुंबई में कमरा शेयर किया था।
एक अंडा और ब्रेड खाकर गुजारती थीं दिन
नोरा ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने एक-एक दिन काटा है। एक्ट्रेस बताती हैं कि उन दिनों वे बस एक अंडा ब्रेड और कभी-कभी दूध पीकर अपने दिन का गुराजा करती थीं। नोरा आगे कहती हैं कि उस समय मैंने एक एजेंसी में काम किया था जिससे घर का किराया दिया जाता था। वह उस पैसे से अपना कमीशन भी काट लेते थे। उन्हें महीनेभर का खर्च निकालना मुश्किल पड़ता था। नोरा बताती हैं कि वह समय बहुत बुरा था।


Click it and Unblock the Notifications