'मेहनत की कमाई लेकर भागे...', नोरा फतेही का छलका दर्द, कास्टिंग डायरेक्टर ने दी थी देश छोड़ने की धमकी!
Nora Fatehi Faced Financial Fraud: बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने दिलबर और साकी साकी जैसे काफी सारे गाने पर डांस करके हर किसी को इंप्रेस किया है। लेकिन कुछ साल पहले तक उनके हालात पूरी तरीके से अलग थे। शुरुआती दिनों में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

एक इंटरव्यू के दौरान नोरा फतेही ने खुलासा किया था कि किस तरीके से स्ट्रगल के दिनों में उन्हें कास्टिंग एजेंसियों द्वारा धोखा मिला। कनाडा से आई नोरा फतेही को इंडस्ट्री में पहचाने जाने से पहले काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उन्हें 20 लाख रुपए का चूना भी लग चुका है। नोरा फतेही को लगता है कि भारत में विदेशियों के लिए रहना इतना आसान नहीं होता है और उन्हें अपने करियर की शुरुआती 5 साल काफी बुरे अनुभवों का सामना करना पड़ा।
विदेश से आए कलाकारों को आती है ज्यादा मुश्किलें?
नोरा फतेही ने एक बार पिंक विला के साथ बातचीत के दौरान कहा था कि भारत में विदेशियों के लिए जीवन जीना बहुत कठिन होता है। हम बहुत कुछ करते हैं और लोग इसके बारे में ठीक से जानते तक नहीं है। वह हमसे पैसे ले लेते हैं और यह मेरे साथ भी हो चुका है। मुझे अपनी पहली एजेंसी बहुत अच्छे से याद है जो मुझे कनाडा से आने के बाद में यहां पर मिली थी।
नोरा फतेही ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि वह सच में व्यवहार के मामले में बहुत आक्रामक थे और इससे करियर में कुछ भी मदद मिलती नजर भी नहीं आ रही थी। इसी के चलते मैं उन्हें छोड़ना चाहती थी और ऐसा करने के लिए उन्होंने मुझसे कहा कि हम आपको आपका पैसा नहीं देंगे। मैंने तब 20 लाख रुपए गंवा दिए थे। यह पैसे मैंने एडवर्टाइजमेंट में काम करके मेहनत से कमाए थे।
हिंदी ना आने पर उड़ा मजाक
नोरा फतेही को अपने हिंदी बोलने के तरीके के लिए अपमान का भी सामना करना पड़ चुका है। इसी इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि किस तरीके से लोग न सिर्फ उनके हिंदी बोलने का मजाक उड़ाया करते थे बल्कि ऑडिशन के वक्त भी उनके चेहरे पर भी हंसते थे। एक कास्टिंग एजेंट ने तो एक बार नोरा फतेही से वहां पर वापस चले जाने के लिए कह दिया था जहां से वह आई है।
आज के समय में नोरा फतेही न सिर्फ बॉलीवुड में एक जाना माना नाम बन चुकी है बल्कि उन्होंने एक सफल डांसर के तौर पर खुद को स्थापित कर लिया है। वह बॉलीवुड की सबसे हॉट डांसर बन चुकी है। जब भी वह पर्दे पर डांस करती है तो लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications