..................... रंगीन ड्रेस में गर्ल गैंग के साथ नोरा फतेही ने पोस्ट की ऐसी तस्वीरें, हॉट लुक ने चुराया चैन! Nora Fatehi posted a stunning picture with the girl gang in colourful dresses - Hindi Filmibeat

रंगीन ड्रेस में गर्ल गैंग के साथ नोरा फतेही ने पोस्ट की ऐसी तस्वीरें, हॉट लुक ने चुराया चैन!

nora fatehi

नोरा फतेही फिल्मों से ज्यादा अपने सोशल मीडिया पर प्रजेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं और काफी पसंद की जाती हैं। सभी जानते हैं कि, शानदार डांसर होने के साथ साथ वो एक दमदार एक्ट्रेस भी हैं और इस वक्त उनको लेकर तेजी से चर्चा है क्योंकि उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें वो गर्ल गैंग के साथ नजर आ रहीं हैँ। बता दें कि ये तस्वीरें उनके जन्मदिन के मौके की हैं जिनको उन्होने सबसे शानदार जन्मदिन सेलिब्रेशन बताया है।

नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए फैंस को सरप्राइज दिया है। नोरा फतेही ने इन तस्वीरों के साथ लिखा है, ''मैं बहुत भाग्यशाली हूं! सबसे अच्छा जन्मदिन का महीना! अवधि।'' इसके बाद उनके फैंस लगातार इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

नोरा के लुक्स की बात करें तो उन्होने इस दौरान काफी कलरफुल ड्रेस पहनी हुई थी और उनके उनकी गैंग भी काफी शानदार लग रही थी। उनके केक की बात करें तो वो काफी स्टाइलिश सा था और एक चेयर बनी हुई थी जिसमें कोई बैठा हुआ है।

हालांकि ये केक पूरी तरह से नोरा को डेडिकेटेड था क्योंकि उनका नाम भी उसपर लिखा हुआ था। नोरा फतेही काफी कम इस तरह से नजर आती हैं लेकिन उनको ऐसे देखना हमेशा शानदार होता है।

आइटम गर्ल

नोरा फतेही को उनके दमदार आइटम नंबर्स की वजह से जाना जाता है और अक्सर ये देखा जाता है कि लोग उनके गानों को काफी एंजॉय करते हैँ। नोरा का शायद ही कोई ऐसा गाना होगा जो कि पसंद नहीं किया गया है।

एक्टिंग में अजमाया हाथ

अभिनेत्री ने अभिनय के क्षेत्र में भी कमाल किया है, उनको अजय देवगन की फिल्म भुज में देखा गया था। लोगों का कहना था कि नोरा अभिनय के मामले में भी काफी अच्छी हैं।

Read more about: nora fatehi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X